Tuesday, April 29, 2025

गाजियाबाद में महिला से दुष्कर्म, बनाया धर्मांतरण का दबाव, एक गिरफ्तार

गाजियाबाद। शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने और फिर उस पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाने वाले आरोपी को पुलिस को गिरफ्तार कर लिया है। मूलरूप से जनपद अलीगढ़ निवासी महिला ने मामले में आरोपी के परिजनों के खिलाफ भी शिकायत दी है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

 

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि वह डासना क्षेत्र में अपने पति और बच्चों के साथ किराये पर रहती थीं। आरोपी से उनकी मुलाकात करीब एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिये हुई थी। आरोपी ने उनके कई फोटो और वीडियो बना लिए और उनके पति को दिखा दिया। इसके बाद उनका पति उनको छोड़कर चला गया और बच्चों को भी अपने साथ ले गया। वह पूरी तरह अकेली हो गईं। इसके बाद आरोपी ने उनसे शादी करने की बात कही और फिर दुष्कर्म किया। धीरे धीरे वह उन पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा।

[irp cats=”24”]

 

 

छह माह तक आरोपी ने महिला को अपने घर में रखा और उसके परिवार के लोग भी धर्म बदलने का दबाव बनाने लगे। जबरन उनको बुर्का पहना दिया गया। मना करने पर आरोपी ने उनको पीटा। आरोपी ने जबरन उनका नाम बदल दिया। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय