Saturday, April 26, 2025

सहारनपुर में गैंगस्टर एक्ट में वॉछित चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डॉ. विपिन ताडा के आदेश के अनक्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में वॉछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत थाना कुतुबशेर प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसैन सैनी ने 331/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वॉछित चल रहे अभियुक्तगण रिहान पुत्र वसीम निवासी मौहल्ला चरबरदारान थाना कुतुबशेर सहारनपुर और बबलू पुत्र रिजवान निवासी ऊंची मस्जिद ढोलीखाल थाना कुतुबशेर सहारनपुर को बुड्डी माई चौक से गिरफ्तार किया है।

 

अभियुक्तगण रिहान व बबलू उपरोक्त को विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कुतुबशेर थाना प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसैन सैनी थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर, उ0नि0 अनुज कुमार थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर, है0का0 निपेन्द्र सिंह थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर व पवन कुमार थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर शामिल है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय