Tuesday, April 22, 2025

राहुल गांधी ने कहा- विकास की गति में अवरोध बनी मोदी सरकार

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के समय देश ने प्रगति की जो रफ्तार पकड़ी थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार उस गति में अवरोध बनी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नेतृत्व वाली सरकार ने गरीबों को मजबूती प्रदान कर देश को विकास की रहा दिखाई लेकिन मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में सिर्फ मित्रों का हित साधा जा रहा है।

गांधी ने कहा,“संप्रग सरकार में तेज़ी से आगे बढ़ती भारत की अर्थव्यवस्था के लिए नरेंद्र मोदी ‘स्पीड ब्रेकर’ बन गए हैं। कांग्रेस ने गरीबों को मज़बूत कर विकास को गति दी वहीं मोदी चंद मित्रों के फायदे के लिए देश को खोखला कर रहे हैं।”

देश की निरंतर प्रगति में नीतियों महत्व देने की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा, “नीतियों में देशवासियों को आगे रखे बिना देश का विकास असंभव है। झूठे प्रचार के विपरीत आर्थिक मोर्चे पर भाजपा सरकार कांग्रेस के आस-पास भी नहीं है। आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं।”

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में तीन घंटे का अंधेरा: कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल,जानिए कहां-कहां नहीं आएगी बिजली
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय