Wednesday, April 23, 2025

रोडवेज ने बस का इंतजार कर रही बुजुर्ग महिला को कुचला, बुजुर्ग महिला की हुई मौत

जयपुर। सिंधी कैम्प बस स्टैंड पर एक रोडवेज बस ने बस का इंतजार कर रही बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मामले की जांच दुर्घटना थाना पुलिस पश्चिम कर रही है।

पुलिस के अनुसार हथौडी मुंडावर अलवर निवासी 72 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी इंद्र रविवार शाम को सिंधी कैंप बस स्टेंड पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान टोंक आगार की बस ने उसे कुचल दिया। घटना शाम करीब चार बजे की है। हादसे में घायल बुजुर्ग महिला को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस को जब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय