Wednesday, April 16, 2025

सहारनपुर : वर्णिका चौधरी का उत्तर प्रदेश की टी-20 टीम के लिए हुआ चयन

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के कस्बा गंगोह के गांव बीराखेड़ी की रहने वाली वर्णिका चौधरी का चयन उत्तर प्रदेश की सीनियर महिला टी-20 टीम के लिए हुआ है। वर्णिका के चयन पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और परिवार में खुशी की लहर है।

 

 

 

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि वर्णिका एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं, जो भारतीय अंडर-19 बी टीम की सदस्य रह चुकी हैं। वह उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम की कप्तान और उप कप्तान रह चुकी हैं। वह चैलेंजर ट्रॉफी, एनसीए जोनल ट्रॉफी, अंडर-23 यूपी वन-डे ट्रॉफी, यूपी सीनियर्स वन-डे ट्रॉफी, अंडर-19 यूपी वन-डे ट्रॉफी और यूपी टी-20 ट्रॉफी में खेल चुकी हैं। वर्तमान में वह प्रदेश की सीनियर महिला खिलाड़ियों में बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

 

 

अब उनका चयन आगामी टी-20 प्रतियोगिता के लिए सीनियर महिला टीम में हुआ है, जो सहारनपुर के लिए गर्व की बात है। पिता राजपाल सिंह और मां सुषमा चौधरी ने भी बेटी के चयन पर खुशी व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की हुई मौत,दूसरा गंभीर
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय