Thursday, May 8, 2025

सावित्रीबाई फुले ने दिखाया मानव सेवा का मार्ग; डॉ सैनी

मेरठ। वेदिका सोशल वेलफेयर सोसायटी ने माता सावित्रीबाई फुले के 194 वे जन्म दिवस पर ऑप्टिमस हेल्थ सेंटर बागपत रोड मेरठ पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर डॉ.केपी सैनी ने कहा कि भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले ने महिलाओं को शिक्षा का मार्ग दिखाया और अधिकार दिलाया। जो समाज की सबसे बड़ी सेवा में से एक है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर पेश की चादर

 

शिविर का शुभारंभ माता सावित्रीबाई फुले के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। डॉ सैनी ने कहा कि देश की महिलाओं को राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री, सेना व अन्य सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में शीर्ष पदों पर बैठने का अवसर मिला। क्योंकि एक समय हमारे देश में महिलाओं को शिक्षा ग्रहण करने का अधिकार नहीं था।

 

मुज़फ्फरनगर में 2 साल पहले आबंटित हो गए थे दीनदयाल आवास, अभी तक नहीं मिला कब्ज़ा, मंत्री ने कमिश्नर से जताई नाराजगी

 

माता सावित्रीबाई फुले ने ही महिलाओं में शिक्षा की ज्योति जलाई। उन्होंने कहा कि आज उन्हीं की प्रेरणा से जनसेवा करने का अवसर मिला है। चिकित्सा शिविर में मरीजों की हड्डियों में कैल्शियम की जांच , नसों की जांच, रीढ़ की हड्डी के अलाइनमेंट की जांच, मोटापे की जांच, पैरो की जांच, पोश्चर की जांच, चलने फिरने में परेशानी के लिए, ब्लड प्रेशर आदि जांचे निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय