Wednesday, March 5, 2025

गाजियाबाद में हिंदू युवती से शादी के बाद शहजाद बना शिव

गाजियाबाद। दिल्ली के रहने वाले शहजाद ने भोपुरा स्थित आर्य समाज मंदिर में हिंदू धर्म अपना लिया। उनका नया नाम शिव भारद्वाज रखा गया है। वह सात साल पहले ही दिल्ली की ही रहने वाली साक्षी से शादी कर चुके हैं। उन्होंने पत्नी के साथ मिलकर विधि-विधान से हिंदू धर्म अपनाने के संस्कारों को पूरा किया।

 

मुज़फ्फरनगर में डीएम ने पालिका पर दिखाई सख्ती, पूल कराए गए टेंडर निरस्त, बोले-गड़बड़ी करोगे तो भेज दूंगा जेल!

हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने बताया कि शहजाद की घर वापसी हुई है। उनके संगठन ने इसमें सहयोग किया है। सात साल पहले शहजाद और साक्षी ने परिवार से छिपकर शादी कर ली थी और दिल्ली में ही परिवार से अलग रह रहे थे। शादी के बाद भी शहजाद ने साक्षी पर धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं बनाया था बल्कि साक्षी के पूजा-पाठ और संस्कारों को समर्थन दिया।

 

 

 

खुद भी हिंदू धर्म अपनाने की इच्छा जाहिर करते हुए शहजाद ने संगठन से मदद मांगी थी। पिंकी चौधरी ने बताया कि 21 जनवरी को भोपुरा स्थित आर्य समाज मंदिर में शहजाद ने पूरे विधि विधान से हिंदू धर्म स्वीकार किया। इसके बाद उनका नाम शिव कुमार भारद्वाज रखा गया। पूरा मामला जब सामने आया तो सोशल मीडिया पर छा गया। वायरल हुई वीडियो में साक्षी और शिव खुद को संगठन के साथ सुरक्षित बताते दिख रहे हैं।

 

मुज़फ्फरनगर में डीएम ने पालिका पर दिखाई सख्ती, पूल कराए गए टेंडर निरस्त, बोले-गड़बड़ी करोगे तो भेज दूंगा जेल!

पिंकी चौधरी ने बताया शिव कुमार और साक्षी को पूरी सुरक्षा के साथ दिल्ली में रखवाया गया है। जहां उनके रहने की व्यवस्था की गई है, वहां संगठन के कार्यकर्ताओं की पूरी निगरानी है। बताया कि अगर उस परिवार को रहने से लेकर रोजगार व भविष्य निर्धारण में कोई परेशानी आती है तो संगठन उनके साथ खड़ा है। हम पूरी सुरक्षा दिलाएंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय