वर्षीय अर्जुन एरिगैसी ने रचा इतिहास: जेरूसलम मास्टर्स फाइनल में विश्वनाथन आनंद को हराकर जीता करियर का सबसे बड़ा खिताब
Arjun Erigaisi beat Viswanathan: जेरूसलम मास्टर्स के रोमांचक फाइनल में भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले की शुरुआत दो रैपिड गेम से हुई जो ड्रॉ रहे, लेकिन निर्णायक ब्लिट्ज टाईब्रेक में एरिगैसी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 2.5-1.5 से खिताब अपने नाम कर लिया।
ब्लिट्ज में दांव-पेंच का कमाल: एरिगैसी की सटीक रणनीति
22 वर्षीय एरिगैसी ने टाईब्रेक के पहले ब्लिट्ज गेम में सफेद मोहरों से महत्वपूर्ण जीत हासिल की। दूसरा गेम जीत के बेहद करीब होने के बावजूद उन्होंने समझदारी दिखाते हुए ड्रॉ स्वीकार किया, जो खिताब सुनिश्चित करने के लिए काफी था। इस ऐतिहासिक जीत के साथ उन्हें 55,000 अमेरिकी डॉलर इनाम में मिले।
वारंगल से वर्ल्ड क्लास तक: कौन हैं अर्जुन एरिगैसी?
अर्जुन एरिगैसी का जन्म 3 दिसंबर 2003 को आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के वारंगल में हुआ। बचपन में उन्होंने शतरंज महज मनोरंजन के तौर पर खेलना शुरू किया था। तिरुपति में उनके किंडरगार्टन शिक्षक ने उनके माता-पिता को सलाह दी कि अर्जुन की तेज सीखने की क्षमता को देखते हुए उन्हें शतरंज में आगे बढ़ाना चाहिए। अर्जुन कम उम्र में ही असाधारण याददाश्त के धनी थे- वे 70 देशों की राजधानियाँ और उनकी मुद्राएँ तक याद रखते थे। 11 साल की उम्र से उनके पिता ने उन्हें औपचारिक प्रशिक्षण दिलाना शुरू किया।
14 साल में बना ग्रैंडमास्टर
2017 के बाद अर्जुन का खेल तेजी से निखरा और वे सिर्फ 14 साल 11 महीने 13 दिन की उम्र में ग्रैंडमास्टर बन गए। अगले कुछ वर्षों में वे डी. गुकेश, प्रज्ञानानंद और निहाल सरीन जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ भारत की शतरंज की स्वर्णिम पीढ़ी के प्रमुख चेहरों में शामिल हो गए।
जीत के बाद एरिगैसी बोले: “आसान नहीं था
खिताब जीतने के बाद एरिगैसी ने कहा कि आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण था। “मेरे सामने कई मुश्किलें थीं और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ खेल भी नहीं दिखा पाया, लेकिन जीतकर बहुत खुश हूं।” उन्होंने बताया कि पीटर स्विडलर के खिलाफ और फिर आनंद के साथ मुकाबले बेहद तनावपूर्ण रहे। “आनंद सर के खिलाफ पहले गेम में हम दोनों ने मौके गंवाए, लेकिन ब्लिट्ज में मैं बेहतर कर पाया,” उन्होंने कहा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां