भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट: पहले सेशन में भारतीय टीम ने बनाई मजबूत शुरुआत

On

नई दिल्ली। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट के पहले सेशन में शानदार बल्लेबाजी की। टीम इंडिया ने इस दौरान 28 ओवरों का सामना करते हुए महज 1 विकेट गंवाकर 94 रन बना लिए हैं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शुक्रवार को मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ऐसा पहली बार था, जब गिल ने टेस्ट कप्तान के तौर पर टॉस अपने नाम किया। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे।

 

और पढ़ें एनबीए के महान कोच लेनी विल्कंस का निधन: हॉल ऑफ फेमर ने बास्केटबॉल को दी नई दिशा, छोड़ी अमर विरासत

और पढ़ें नेल्सन में बारिश ने बिगाड़ा खेल! चौथा टी20 रद्द, न्यूजीलैंड ने 2-1 से बढ़त बरकरार रखी

दोनों खिलाड़ियों के बीच 17.3 ओवरों में 58 रन की साझेदारी हुई, जिससे टीम इंडिया को संभली हुई शुरुआत मिली। केएल राहुल को तेविन इमलाच ने स्टंप आउट किया। वह 54 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राहुल की इस पारी में 1 छक्का और 5 चौके देखने को मिले। इसके बाद साई सुदर्शन मैदान पर उतरे। उन्होंने लंच ब्रेक तक जायसवाल के साथ 63 गेंदों में 36 रन की साझेदारी कर ली है।

और पढ़ें सम्राट राणा ने 10 मीटर एयर पिस्टल में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता, मनु भाकर और ईशा सिंह पदक से चूकीं

 

जायसवाल 78 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 40 रन बना चुके हैं, जबकि साई सुदर्शन ने 36 गेंदों में 3 चौकों के साथ 16 रन जुटा लिए हैं। मेहमान वेस्टइंडीज की टीम अब तक छह गेंदबाजों का इस्तेमाल कर चुकी है, जिसमें जोमेल वारिकन ही एकमात्र सफल खिलाड़ी रहे। वारिकन ने 6 ओवरों में 21 रन देकर 1 विकेट अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच को पारी और 140 रन से जीत चुकी है। ऐसे में सीरीज ड्रॉ करवाने के लिए वेस्टइंडीज के पास जीत ही एकमात्र विकल्प है। अगर मैच ड्रॉ भी रहा, तो टीम इंडिया सीरीज अपने नाम कर लेगी। भारत ने 1987 के बाद से दिल्ली के इस मैदान पर कोई भी टेस्ट मैच नहीं गंवाया है। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की हालिया फॉर्म को देखते हुए इस मुकाबले में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर में गौकशी के वांछित आरोपी इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल गिरफ्तार किया

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौकशी के मुकदमे में वांछित बदमाश इस्लाम को जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गौकशी के वांछित आरोपी इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल गिरफ्तार किया

सहारनपुर खादी महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन विधायक राजीव गुम्बर ने किया, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

सहारनपुर। उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, सहारनपुर द्वारा भव्य सहारनपुर खादी महोत्सव, 2025-26 का आयोजन कम्पनी बाग, बेहट रोड, सहारनपुर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर खादी महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन विधायक राजीव गुम्बर ने किया, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

मखियाली सीएचसी में 108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत आज से हुई, सीएमओ ने दिया सकारात्मकता का संदेश

मुज़फ्फरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मखियाली में 108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों (ईएमटी) का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मखियाली सीएचसी में 108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत आज से हुई, सीएमओ ने दिया सकारात्मकता का संदेश

Tata Curvv और Curvv EV हुईं और भी लग्जरी, अब मिलेंगे वेंटिलेटेड सीट्स और इलेक्ट्रिक सनरूफ वो भी बिना कीमत बढ़ाए

अगर आप SUV के शौकीन हैं तो Tata Motors की ये खबर आपके लिए बहुत खास है। कंपनी ने अपनी...
ऑटोमोबाइल 
Tata Curvv और Curvv EV हुईं और भी लग्जरी, अब मिलेंगे वेंटिलेटेड सीट्स और इलेक्ट्रिक सनरूफ वो भी बिना कीमत बढ़ाए

कार्लोस अल्काराज नंबर एक रैंकिंग के बेहद करीब, एटीपी फाइनल्स में जीत से करियर में दूसरी बार हासिल होने की उम्मीद जगाई

Carlos Alcaraz: स्पेन के टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज ने मंगलवार को एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए...
खेल 
कार्लोस अल्काराज नंबर एक रैंकिंग के बेहद करीब, एटीपी फाइनल्स में जीत से करियर में दूसरी बार हासिल होने की उम्मीद जगाई

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में गौकशी के वांछित आरोपी इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल गिरफ्तार किया

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौकशी के मुकदमे में वांछित बदमाश इस्लाम को जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गौकशी के वांछित आरोपी इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल गिरफ्तार किया

सहारनपुर खादी महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन विधायक राजीव गुम्बर ने किया, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

सहारनपुर। उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, सहारनपुर द्वारा भव्य सहारनपुर खादी महोत्सव, 2025-26 का आयोजन कम्पनी बाग, बेहट रोड, सहारनपुर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर खादी महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन विधायक राजीव गुम्बर ने किया, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

सहारनपुर में पकड़े गए आतंकी डॉक्टर के बाद बजरंग दल ने पुलिस को गहन जांच का ज्ञापन सौंपा

सहारनपुर। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी, पूर्व प्रांत बलोपासना प्रमुख कपिल मोहड़ा, पूर्व महानगर संयोजक सागर शर्मा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पकड़े गए आतंकी डॉक्टर के बाद बजरंग दल ने पुलिस को गहन जांच का ज्ञापन सौंपा

मेरठ में वक्फ संपत्तियों के आधुनिकीकरण पर गोष्ठी, 2025 अधिनियम पर चर्चा

मेरठ। वक्फ बोर्ड की संपत्तियों और वक्फ प्रशासन का आधुनिकीकरण को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन कोतवाली बड़ी मस्जिद में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में वक्फ संपत्तियों के आधुनिकीकरण पर गोष्ठी, 2025 अधिनियम पर चर्चा

सर्वाधिक लोकप्रिय