पीएम मोदी ने लॉन्च की ‘धन-धान्य कृषि योजना’ और ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’, बोले - किसानों का भाग्य बदलेगा

On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत का कृषि निर्यात करीब-करीब दोगुना हो गया है। अनाज उत्पादन 900 लाख मीट्रिक टन और बढ़ गया। फल और सब्जियों का उत्पादन 640 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा बढ़ गया है। नई दिल्ली स्थित इंडियन एग्रिकल्चरल रिसर्च इंस्टिट्यूट में एक विशेष कृषि कार्यक्रम में किसानों के लिए दो नई योजनाओं 'प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना' और 'दलहन आत्मनिर्भता मिशन' को लॉन्च करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये दो योजनाएं भारत के किसानों का भाग्य बदलने का काम करेंगी।

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर में बेबस पति का आरोप: पत्नी ने प्रेमी के नाम कर दी लाखों की प्रॉपर्टी, दोनों से जान का खतरा

और पढ़ें शिक्षक और स्नातक चुनाव: सपा ने मैदान में उतारे अपने प्रत्याशी, देखें पूरी सूची

उन्होंने बताया कि इन योजनाओं पर सरकार करीब 35 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने वाली है। उन्होंने किसानों के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेती और किसानी हमेशा से हमारी विकास यात्रा का एक प्रमुख हिस्सा रही है। यह बेहद जरूरी है कि बदलते समय के साथ खेती और किसान को सरकार का सहयोग मिलता रहे। पीएम मोदी ने आगे कहा, "बीज से लेकर बाजार तक अनगिनत सुधार किए गए। जिसके परिणामस्वरूप आज दूध उत्पादन में भारत दुनिया में नंबर एक पर है।

और पढ़ें हरियाणा पुलिस अधिकारी आत्महत्या मामला : पत्नी ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर और एसपी पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक है। भारत में शहद उत्पादन 2014 की तुलना में दोगुना हो गया है। देश में 6 बड़ी फर्टिलाइजर फैक्ट्रियां बनाई गई हैं। 25 करोड़ से ज्यादा सॉइल हेल्थ कार्ड किसानों को दिए गए हैं। 100 लाख हेक्टेयर में सूक्ष्म सिंचाई की सुविधा पहुंची है। पीएम फसल बीमा योजना से करीब 2 लाख करोड़ रुपए क्लेम के रूप में किसानों को मिले हैं। बीते 11 वर्षों में 10 हजार से ज्यादा किसान उत्पाद संघ एफपीओ बने।" उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आने से पहले उनकी अनेक किसानों और मछुआरों से बात हुई। उन्हें कृषि क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं के अनुभव सुनने का अवसर मिला। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसी अनेक उपलब्धियां हैं जो देश के किसानों ने बीते 11 वर्षों में अनुभव की हैं।

उन्होंने कहा, "हमें विकसित बनने के लिए हर क्षेत्र में लगातार बेहतर करते ही रहना होगा। सुधार करना ही होगा। इसी सोच का प्रमाण पीएम धन-धान्य कृषि योजना है। इस योजना की प्रेरणा आकांक्षी जिला योजना का सफलता बनी है।" आकांक्षी जिलों को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि जब वंचितों को वरीयता और पिछड़ों को प्राथमिकता मिलती है तो उसके नतीजे भी बहुत अच्छे मिलते हैं। आज आकांक्षी जिलों में माता मृत्यु दर घटी है। बच्चों का स्वास्थ्य और पढ़ाई का स्तर सुधरा है। ये जिले अब कई पैरामीटर्स को लेकर दूसरे जिलों से बेहतर कर रहे हैं। 

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर पुलिस की अनोखी पहल: 'चाचा चौधरी और साबू' लगाएंगे साइबर अपराध पर शिकंजा

मुजफ्फरनगर। डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर पुलिस की अनोखी पहल: 'चाचा चौधरी और साबू' लगाएंगे साइबर अपराध पर शिकंजा

मुज़फ्फरनगर में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा,यशवीर महाराज ने की सख्त कार्रवाई की मांग

   मुज़फ्फरनगर। थाना तीतावी क्षेत्र के जसोई गांव के दो पक्षों में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा,यशवीर महाराज ने की सख्त कार्रवाई की मांग

तीन दिवसीय गुजरात यात्रा की शुरुआत में राष्ट्रपति मुर्मू ने द्वारकाधीश मंदिर में की पूजा, देशवासियों की सुख शांति की कामना

Gujarat News: तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने...
देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
तीन दिवसीय गुजरात यात्रा की शुरुआत में राष्ट्रपति मुर्मू ने द्वारकाधीश मंदिर में की पूजा, देशवासियों की सुख शांति की कामना

'प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा', अफगान विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिलाओं की 'नो-एंट्री' पर बोले मौलाना अरशद मदनी

सहारनपुर। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के चीफ मौलाना अरशद मदनी ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
'प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा', अफगान विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिलाओं की 'नो-एंट्री' पर बोले मौलाना अरशद मदनी

बाढ़ में डूबे किसानों के जख्मों पर नमक; अजित पवार के मंत्री बालासाहेब पाटिल के बयान से मचा बवाल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में बाढ़ और फसल बर्बादी के बीच किसानों की कर्जमाफी को लेकर सियासत गरमा गई है। जहां...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
बाढ़ में डूबे किसानों के जख्मों पर नमक; अजित पवार के मंत्री बालासाहेब पाटिल के बयान से मचा बवाल

उत्तर प्रदेश

'प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा', अफगान विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिलाओं की 'नो-एंट्री' पर बोले मौलाना अरशद मदनी

सहारनपुर। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के चीफ मौलाना अरशद मदनी ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
'प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा', अफगान विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिलाओं की 'नो-एंट्री' पर बोले मौलाना अरशद मदनी

रामपुर में सियासी हलचल, आज़म खां से मिलने पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य

रामपुर। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नई हलचल पैदा करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता स्वामी प्रसाद मौर्य...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
रामपुर में सियासी हलचल, आज़म खां से मिलने पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य

सहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन जब्त, 5 गिरफ्तार

सहारनपुर। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने चिलकाना में छह तथा बेहट में पांच वाहन अवैध खनन सामग्री से भरे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन जब्त, 5 गिरफ्तार

अफगान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी की भारत यात्रा से पाकिस्तान में बेचैनी, देवबंद में उलेमाओं से मिले, रिश्तों में गर्माहट की उम्मीद

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंदी विचारधारा मानने वाले अफगानिस्तान के युवा विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी की भारत यात्रा से पाकिस्तान में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
अफगान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी की भारत यात्रा से पाकिस्तान में बेचैनी, देवबंद में उलेमाओं से मिले, रिश्तों में गर्माहट की उम्मीद

सर्वाधिक लोकप्रिय