रायपुर टी20: जैक फाउल्केस ने बेन व्हीलर को छोड़ा पीछे, न्यूजीलैंड के लिए बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

On

 रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रायपुर में शुक्रवार को दूसरा टी20 मुकाबला खेला गया। हाईस्कोरिंग मुकाबले में भारतीय टीम ने रिकॉर्ड रन चेज करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। भारत की जीत के साथ ही ये मैच न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैक फाउल्केस के महंगे स्पेल के लिए भी जाना जाएगा। जैक फाउल्केस के नाम मैच के दौरान ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हुआ जिसे वे जल्द भूलना चाहेंगे।

23 साल के जैक फाउल्केस को न्यूजीलैंड का उभरता हुआ प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज माना जाता है, लेकिन शुक्रवार का दिन उनका नहीं था। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी ने इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज की ऐसी धुनाई की कि उनके नाम एक निराशाजनक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। जैक फाउल्केस न्यूजीलैंड की तरफ से एक टी20 मैच में सबसे महंगा स्पेल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बता दें, फाउल्केस ने सिर्फ 3 ओवर ही फेंके थे, उसके बावजूद उनका स्पेल न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे महंगा टी20 स्पेल हो गया। जैक फाउल्केस ने 3 ओवर में 67 रन दिए।

और पढ़ें यूईएफए चैंपियंस लीग: लोपेज के दो गोल, बार्सिलोना ने स्लाविया प्राग को 4-2 से हराया

भारतीय पारी का तीसरा ओवर उनके स्पेल का पहला ओवर था। इस ओवर में 1 नो बॉल और तीन वाइड सहित उन्होंने 24 रन लुटाए। इसके बाद वह भारतीय पारी का नौवां ओवर लेकर आए जो उनका दूसरा ओवर था। इस ओवर में 4 चौके और 1 छक्का सहित 25 रन बने। जैक फाउल्केस ने अपने शुरुआती 2 ओवर में 49 रन लुटा दिए। टी20 में अपने शुरुआती 2 ओवर में किसी भी गेंदबाज ने इतने रन नहीं लुटाए थे, लेकिन जैक फाउल्केस की दुर्गति यहीं नहीं रूकी। 14वें ओवर में वह अपना तीसरा ओवर लेकर आए। पिछले 2 ओवर से उनका यह ओवर किफायती था और इस ओवर में 2 चौके और 1 छक्का सहित 18 रन बने।

और पढ़ें होबार्ट हरिकेन्स को लगा बड़ा झटका, बीबीएल के शेष मैचों से बाहर हुए नाथन एलिस

कुल 3 ओवर में जैक फाउल्केस ने 67 रन लुटाए और टी20 में न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे महंगा स्पेल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए। साथ ही टी20 में 3 ओवर के स्पेल में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज भी बन गए। फाउल्केस मैच में एक भी विकेट नहीं ले सके। पूर्व में न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे महंगा स्पेल फेंकने का रिकॉर्ड बेन व्हीलर के नाम था। उन्होंने साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑकलैंड में 3.1 ओवर में 64 रन दिए थे। मैच की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाए थे। भारत ने 15.2 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। 200 या उससे अधिक का लक्ष्य पीछा करते हुए यह सबसे कम गेंदों पर हासिल की गई जीत थी।

और पढ़ें IND vs NZ T20: सूर्यकुमार और ईशान की विस्फोटक बल्लेबाजी, न्यूजीलैंड ढेर, भारत ने 7 विकेट से मारी बड़ी जीत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

कांग्रेस को बड़ा झटका; पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा, जानिए कारण

लखनऊ। पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन ​सिद्दीकी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी की सभी जिम्मेदारियों व पार्टी की प्राथमिक...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
कांग्रेस को बड़ा झटका; पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा, जानिए कारण

डिजिटल अरेस्ट कर 15 करोड़ ठगे.. यूपी, गुजरात, ओडिशा से आठ गिरफ्तार, जानें ठगी से कैसे बचें

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने डिजिटल अरेस्ट करके बुजुर्गों को डराकर करोड़ों की ठगी करने के मामले...
Breaking News  राष्ट्रीय 
डिजिटल अरेस्ट कर 15 करोड़ ठगे.. यूपी, गुजरात, ओडिशा से आठ गिरफ्तार, जानें ठगी से कैसे बचें

मेरठ: जानी थाना क्षेत्र में सरिया चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी क्षेत्र में इन दिनों सरिया चोरी गिरोह का आतंक है। दुकानों के बाहर रखे सरिय आए दिन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: जानी थाना क्षेत्र में सरिया चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

मेरठ: मवाना पुलिस ने महिला से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के सरगना को दबोचा

मेरठ। थाना मवाना पुलिस ने महिला के साथ ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह के सरगना शातिर को गिरफ्तार किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मवाना पुलिस ने महिला से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के सरगना को दबोचा

मेरठ: लिसाड़ी गेट पुलिस का चाइनीज मांझे पर एक्शन, 13 चरखी के साथ आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। थाना लिसाडी गेट पुलिस ने अवैध चाईनीज मांझे के खिलाफ अभियान चलाया है। पुलिस ने अभियान के दौरान 13...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: लिसाड़ी गेट पुलिस का चाइनीज मांझे पर एक्शन, 13 चरखी के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

लखनऊ से 2027 का शंखनाद: अमित शाह बोले—यूपी का कल्याण सिर्फ भाजपा ही कर सकती है

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 का औपचारिक शंखनाद कर...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ से 2027 का शंखनाद: अमित शाह बोले—यूपी का कल्याण सिर्फ भाजपा ही कर सकती है