Sunday, April 6, 2025

नोएडा में पुलिस को चकमा देकर भागा बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

नोएडा। थाना फेस-दो पुलिस ने बीती रात को एक मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। इसके पास से पुलिस ने देसी तमंचा, मोटरसाइकिल और लूटे हुए मोबाइल फोन बरामद किया है। इसके दूसरे साथी शिवम को पुलिस ने आज सुबह को गिरफ्तार कर लिया है।
 

अपर पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय ह्रधेश कठेरिया ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस बुधवार की देर रात को बदमाशों की तलाश में चेकिंग कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो व्यक्ति कुलेसरा बॉर्डर के पास आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि शक होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। बदमाश पुलिस को देखकर रुकने की बजाए वहां से भागने लगे। जब पुलिस ने पीछा कर उन्हें घेर लिया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई।

 

अपर उपायुक्त ने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश आकाश पुत्र राजकुमार निवासी श्याम पार्क कॉलोनी साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया था। उसकी तलाश में जुटी पुलिस ने आज सुबह को कांबिंग के दौरान झाडियों से गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न थानो में दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। यह बदमाश लूटपाट करने के लिए कुख्यात है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे हुए 6 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल और देसी तमंचा बरामद किया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय