Tuesday, April 22, 2025

बाजार पूरी तरह से गुलजार, लोगों में धनतेरस पर दिख रहा उत्साह

मेरठ। आज धनतेरस है। इसी के साथ पंच महोत्सव का उत्सव शुरू हो गया। बाजार पूरी तरह गुलजार हैं। लोगों में उत्साह भी चरम पर है। आज से आबूलेन, बेगमपुल, बुढ़ाना गेट, सेंट्रल मार्केट, शारदा रोड सहित सभी बाजार जगमगा उठेंगे। एक दिन पहले से ही बाजारों में उमड़ी भीड़ से बाजार में धनवर्षा की उम्मीद से व्यापारी भी उत्साहित हैं।

धनतेरस पर बर्तन, आभूषण, ऑटोमोबाइल की 500 करोड़ से अधिक की खरीद होगी। इलेक्ट्रिक लाइट, कपड़े, पूजन सामग्री की भी खरीदारी की जाएगी। धनतेरस पर धातु में पीतल, स्टील, सोना, चांदी की खरीदारी होगी। ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी कार, स्कूटी, मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रिक स्कूटी आदि की खरीदारी की जाएगी।

100 करोड़ से अधिक का सराफा कारोबार

धनतेरस पर सोने के आभूषणों के साथ चांदी के सिक्के और लक्ष्मी गणेश जी के सिक्के खरीदे जाते हैं। ऐसे में कारोबार भी बढ़ जाता है। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस पर सर्वाधिक चांदी के सिक्के और लक्ष्मी गणेश जी की मूर्तियों की बिक्री होती है। हर कोई चांदी का सिक्का तो अवश्य खरीदता है। ऐसे में कारोबार 100 करोड़ तक पहुंच जाता है।

चमक उठा बर्तन बाजार

धनतेरस की पूर्व संध्या से ही बर्तनों की खरीदारी आरंभ हो गई। दीपावली पर हर कोई थाली, कटोरी, चम्मच और गिलास खरीदता है। कुछ लोग क्राॅकरी सेट भी खरीदते हैं। आबूलेन महेश बर्तन भंडार के संचालक महेश ने बताया कि बर्तनों के साथ क्राॅकरी की भी बाजार में अच्छी मांग हैं। बाजार में शुक्रवार को सर्वाधिक बर्तनों की खरीदारी होगी।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में सीसीएसयू सीनेट बैठक में विधायकों की भागीदारी से बढ़ा उत्साह

गिफ्ट आइटम में जरूरत का सामान

उपहार स्वरूप दीपावली पर दिए जाने वाले सामान में इस बार जरूरत का सामान अधिक दिया जा रहा है। दीपावली से 15 दिन पूर्व ही व्यापारियों के पास बड़े ऑर्डर आने शुरू हो गए। कई व्यापारियों ने गिफ्ट आइटम की पैकिंग के लिए भी अलग से स्टाफ रखा है। जॉली शॉपिंग सेंटर के संचालक विकास ने बताया कि सजावटी सामान के साथ जरूरत का सामान भी काफी खरीदा जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय