Sunday, April 27, 2025

पुरकाजी में हजारों महिलाओं ने सामूहिक रूप से गाया राष्ट्रगान, देशभक्ति के रंग में रंगा आयोजन

पुरकाजी। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेश महासचिव और पुरकाजी नगर पालिका चेयरमैन जहीर फारुकी के आह्वान पर एक ऐतिहासिक आयोजन में हजारों महिलाओं ने एक साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। यह आयोजन देशभक्ति से ओतप्रोत रहा और इसमें महिलाओं की जागरूकता, सम्मान और देश के विकास में उनकी भूमिका को रेखांकित किया गया।

मुज़फ्फरनगर में डीएम के आदेश से व्यापारियों में डर- व्यापारी नेता बोले, शुल्क जमा करो तो खोल सकोगे बंदी के दिन भी बाज़ार !

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जहीर फारुकी ने कहा कि देश की आजादी में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और अब भी वे राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाना देश की तरक्की के लिए बेहद जरूरी है।

[irp cats=”24”]

 

मुज़फ्फरनगर के मीरापुर में 600 साल पुराने मंदिर की देखरेख के लिए समिति गठित, मूलचंद शर्मा अध्यक्ष बने

इस अनोखे आयोजन में हजारों महिलाओं ने एक साथ राष्ट्रगान गाया, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, देश में यह पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने एक साथ राष्ट्रगान गाया और देश के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की।

मुज़फ्फरनगर में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया औचक निरीक्षण, बेहतर सफाई के लिए दिए निर्देश

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। इस मौके पर कई प्रमुख वक्ताओं ने महिलाओं की शिक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता पर अपने विचार रखे।

 

पुरकाजी के लोगों ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की जमकर सराहना की और कहा कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से उन्हें राष्ट्र की प्रगति में अपनी भागीदारी का एहसास होता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय