Saturday, April 12, 2025

गाजियाबाद में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से तीन की जिंदा जलकर मौत, परिवार के पांच गंभीर

गाजियाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र के न्यू डिफेंस कॉलोनी में आज रविवार एक घर में खाना बनाते हुए एलपीजी सिलिंडर से आग लग गई। आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। जिसमें मां और दो बेटियों सहित तीन की मौत हो गई। आग में मालिक नाथूराम, उनके दामाद मुकेश के बच्चे प्रियंका, हिमानी, अंकित, दामाद सोनू झुलस गए।

 

 

स्थानीय लोगों ने सभी पांच लोगों को तुरंत दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की मदद से आज को बुझाने का काम शुरू किया।

 

बताया जा रहा है कि यहां पर महिला और दो बेटियों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान मां बागमती और दो बेटियों प्रियंका और हिमानीके रूप में हुई है। बता रहे हैं कि घर के बाहर गेट पर वेल्डिंग का कार्य चल रहा था। इस दौरान वेल्डिंग की चिंगारी रसोई गैस के सिलेंडर तक पहुंची। आग के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  गाज़ियाबाद में आवास विकास ने स्वच्छ भारत मिशन पर चलाया बुलडोजर, नगर निगम ने जताई कड़ी आपत्ति
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय