Tuesday, April 22, 2025

ग्रेटर नोएडा में रह रहे अफ्रीकी मूल के दो नागरिक गिरफ्तार

नोएडा। थाना बीटा-2 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर अफ्रीकी मूल के दो विदेशी नागरिकों को भारत में अवैध रूप से रहते हुए गिरफ्तार किया है।

थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि उपनिरीक्षक अमरपाल सिंह गश्त पर थे। उन्हें पता चला कि थाना क्षेत्र में स्थित कासा ग्रांड सोसायटी के एक फ्लैट में कुछ विदेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक ने क्षेत्रीय अभिसूचना इकाई को मामले की सूचना दी, तथा एक टीम बनाकर वहां पर छापा मारा गया।

उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस ने विलियम कईके तथा यूसुफ अहमद जो कि कासा ग्राड सोसाइटी ग्रेटर नोएडा में रहते हैं, उन्हें गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके वीजा की अवधि खत्म हो गई थी, इसके बावजूद भी ये लोग भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपी अफ्रीकी मूल के नागरिक हैं।

यह भी पढ़ें :  हैसिंडा प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ संजीव सरन को ईडी का समन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय