Thursday, April 25, 2024

नोएडा में तेज रफ्तार वाहन चालकों ने दो की दी मौत, तीन घायल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न जगहों पर पर सड़क हादसों में दो की मौत हो गई तथा युवती समेत तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे ने थाना सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल को नंदलाल चौहान को सेक्टर-122 के पास एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दिया था। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई थी।
इसके अलावा थाना बीटा-2 क्षेत्र के चुहड़पर अंडरपास के पास एक अज्ञात महिला मूर्छित अवस्था में पुलिस को मिली। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
वहीं थाना बिसरख क्षेत्र के लाल कुआं के पास एक 23 वर्षीय युवती को एक आई-20 कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया। थाना प्रभारी बिसरख अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में विमलेश कुमार शुक्ला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी भतीजी खुशबू पुत्र उमाशंकर तिवारी 19 मई को लाल कुआं के पास पैदल जा रही थी, तभी अज्ञात आई-20 कार के चालक ने उसे टक्कर मार दिया। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
सड़क हादसों के क्रम में थाना कासना क्षेत्र में गलत दिशा से आ रही एक कार ने बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवकों को टक्कर मार दिया। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई है। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि विनोद और उनके साथी एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। तभी गलत दिशा से आ रहे कार चालक ने दोनों की बाइक में टक्कर मार दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय