परीक्षा के लिए स्वयं को व्यवस्थित करें

On

परीक्षा का डर शायद बहुत पुराना डर है। विद्यार्थी परीक्षा के नाम से ही डरने लगते हैं। ऐसा ठीक नहीं है। यदि हम व्यवस्थित रूप से चलें तो परीक्षा कोई हऊआ नहीं। फाइनल एग्ज़ाम या बोर्ड एग्ज़ाम साधारण लगेंगे पर बहुत कम बच्चे होते हैं जो प्रारम्भ से व्यवस्थित चलते हैं। अभी भी आप व्यवस्थित […]

परीक्षा का डर शायद बहुत पुराना डर है। विद्यार्थी परीक्षा के नाम से ही डरने लगते हैं। ऐसा ठीक नहीं है। यदि हम व्यवस्थित रूप से चलें तो परीक्षा कोई हऊआ नहीं। फाइनल एग्ज़ाम या बोर्ड एग्ज़ाम साधारण लगेंगे पर बहुत कम बच्चे होते हैं जो प्रारम्भ से व्यवस्थित चलते हैं। अभी भी आप व्यवस्थित होकर अपनी परीक्षा को कुछ आसान तो बना सकते हैं।

समय योजना बनाएं:- परीक्षा में कितने दिन बचे हैं और सलेबस कितना है, कितने सब्जेक्ट्स हैं, उसी अनुसार स्वयं को व्यवस्थित करें। यदि समय कम है तो एनसीईआरटी की किताबों से अपना सलेबस पूरा करें। एक्स्ट्रा किताबों की ओर से ध्यान हटा लें ताकि एक ही बुक से पूरी तैयारी कर सकें। आखिरी सप्ताह को रिवीजऩ सप्ताह रखें। पढ़ाई के लिए अधिक समय डिवोट करें। हर दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसका अच्छी तरह से लाभ उठायें। हर दिन के लिए योजना बनायें और अमल करें। आपको लगेगा कि आपकी योजना प्रभावपूर्ण रही है।

प्रभाव वाला समय:- आप सोचें कि किस समय आप अच्छी तरह से याद कर सकते हैं। उस समय में मुश्किल विषय चुनें जब आपको लगे कि इस समय अधिक ध्यान देना मुश्किल है। उस समय आसान विषय देखें। इसलिए यह देखकर योजना बनाएं कि कौन सा समय ऊर्जावान है। उस समय उसका पूरा लाभ उठायें। कम ऊर्जा के समय विषयों को दोहरा सकते हैं। अपनी क्षमता को देखते हुए उपलब्ध समय का पूरा लाभ उठायें।

सोच को सही दिशा दें:- अपनी सोच सकारात्मक रखें। जो विषय मुश्किल लगें, उन्हें यह सोचकर मत छोड़ें कि मैं नहीं कर सकता। बाद में देख लूंगा। यह सोचें कि मैं कर सकता हूं और उस काम को करने में लग जायें। बार-बार स्वयं को याद दिलाएं कि मैं यह कर सकता हूं।

चिंता दूर रखें:- जो समय बीत चुका है उसके बारे में सोचकर समय नष्ट न करें। सोच के कीटाणु को अपने से दूर रखें। पढ़ाई करते समय बीच बीच में गहरी सांस लें और धीरे-धीरे उसे छोड़ें, कुछ पल रूके। अपना भविष्य संवारने के लिए नई सोच पैदा करें।

एकाग्रचित रहें:- जो विषय पढ़ें, एकाग्रचित्त होकर पढ़ें ताकि अधिक लाभ उठा सकें। रिवीजऩ हेतु कुछ प्वाइंट नोट कर लें और अंत में उन्हें दोहरा लें। जब आप एक विषय को पढ़ रहे हों तो उसी विषय पर सोचें। अन्य विषयों को भूल जायें। एकाग्र मन से पढऩे पर कम समय में अधिक पढ़ाई की जा सकती है।

थोड़ा आराम भी करेें:- केवल पढ़ाई ही नहीं, थोड़ा आराम भी अवश्य करें। जब आप पढ़ते पढ़ते थक जायें तो अपने मस्तिष्क को आराम दें ताकि क्षमता बनी रहे। ऐसे में स्टडी टेबल से उठकर थोड़ी स्ट्रेचिंग कर लें, घर में थोड़ा घूम लें, परिवारजनों से बात कर लें। फिर आकर पुन: पढ़ाई प्रारम्भ कर लें।

उत्तेजक पेय न लें:- इन दिनों चाय, कॉफी का सेवन न करें। परीक्षाओं के कारण वैसे ही नर्वस सिस्टम पहले से अधिक काम करता है। यदि हम उत्तेजक पेय पी लेंगे तो मस्तिष्क में और अधिक उत्तेजना होगी जो हमारे स्वास्थ्य पर कुप्रभाव डाल सकती है। ऐसे में जूस, सूप, नट्स, स्प्राउट्स आदि का सेवन करें। भोजन भी सादा लें जो आसानी से पच जाये। बीच में भूख लगे तो फ्रूट सलाद और अंकुरित दालें लें।
– नीतू गुप्ता

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

डीएम की रडार पर परीक्षा केंद्र: जिलाधिकारी जसजीत कौर का औचक निरीक्षण, आरजेपी इंटर कॉलेज में लापरवाही पर जताई नाराजगी, कक्ष निरीक्षकों को सख्त हिदायत

बिजनौर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक सख्ती...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
डीएम की रडार पर परीक्षा केंद्र: जिलाधिकारी जसजीत कौर का औचक निरीक्षण, आरजेपी इंटर कॉलेज में लापरवाही पर जताई नाराजगी, कक्ष निरीक्षकों को सख्त हिदायत

कुरीतियों पर प्रहार: संभल की किदवई बिरादरी पंचायत का ऐतिहासिक निर्णय, शादियों में डीजे और दहेज की नुमाइश पर पूर्ण प्रतिबंध, देरी से आने वाली बारात पर लगेगा जुर्माना

संभल। समाज में बढ़ती फिजूलखर्ची और दिखावे की संस्कृति को रोकने के लिए किदवई बिरादरी पंचायत ने एक साहसिक और...
उत्तर प्रदेश  संभल  
कुरीतियों पर प्रहार: संभल की किदवई बिरादरी पंचायत का ऐतिहासिक निर्णय, शादियों में डीजे और दहेज की नुमाइश पर पूर्ण प्रतिबंध, देरी से आने वाली बारात पर लगेगा जुर्माना

किसानों की समस्याओं पर हुंकार: मुरादाबाद मंडलायुक्त कार्यालय पर भाकियू (असली अराजनीतिक) का धरना, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (असली अराजनीतिक) के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
किसानों की समस्याओं पर हुंकार: मुरादाबाद मंडलायुक्त कार्यालय पर भाकियू (असली अराजनीतिक) का धरना, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

अमरोहा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी: एसपी ने सात चौकी इंचार्ज बदले, चौकी प्रभारी सुभाष बालियान लाइन हाजिर

अमरोहा। जनपद में पुलिसिंग को अधिक सुदृढ़ और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने पुलिस...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी: एसपी ने सात चौकी इंचार्ज बदले, चौकी प्रभारी सुभाष बालियान लाइन हाजिर

मुजफ्फरनगर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की नई टीम का एलान, पुनीत जैन को मिली अध्यक्ष पद की कमान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से आगामी सत्र के लिए नई...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की नई टीम का एलान, पुनीत जैन को मिली अध्यक्ष पद की कमान

उत्तर प्रदेश

डीएम की रडार पर परीक्षा केंद्र: जिलाधिकारी जसजीत कौर का औचक निरीक्षण, आरजेपी इंटर कॉलेज में लापरवाही पर जताई नाराजगी, कक्ष निरीक्षकों को सख्त हिदायत

बिजनौर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक सख्ती...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
डीएम की रडार पर परीक्षा केंद्र: जिलाधिकारी जसजीत कौर का औचक निरीक्षण, आरजेपी इंटर कॉलेज में लापरवाही पर जताई नाराजगी, कक्ष निरीक्षकों को सख्त हिदायत

कुरीतियों पर प्रहार: संभल की किदवई बिरादरी पंचायत का ऐतिहासिक निर्णय, शादियों में डीजे और दहेज की नुमाइश पर पूर्ण प्रतिबंध, देरी से आने वाली बारात पर लगेगा जुर्माना

संभल। समाज में बढ़ती फिजूलखर्ची और दिखावे की संस्कृति को रोकने के लिए किदवई बिरादरी पंचायत ने एक साहसिक और...
उत्तर प्रदेश  संभल  
कुरीतियों पर प्रहार: संभल की किदवई बिरादरी पंचायत का ऐतिहासिक निर्णय, शादियों में डीजे और दहेज की नुमाइश पर पूर्ण प्रतिबंध, देरी से आने वाली बारात पर लगेगा जुर्माना

किसानों की समस्याओं पर हुंकार: मुरादाबाद मंडलायुक्त कार्यालय पर भाकियू (असली अराजनीतिक) का धरना, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (असली अराजनीतिक) के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
किसानों की समस्याओं पर हुंकार: मुरादाबाद मंडलायुक्त कार्यालय पर भाकियू (असली अराजनीतिक) का धरना, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

अमरोहा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी: एसपी ने सात चौकी इंचार्ज बदले, चौकी प्रभारी सुभाष बालियान लाइन हाजिर

अमरोहा। जनपद में पुलिसिंग को अधिक सुदृढ़ और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने पुलिस...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी: एसपी ने सात चौकी इंचार्ज बदले, चौकी प्रभारी सुभाष बालियान लाइन हाजिर

सर्वाधिक लोकप्रिय