एक परिवार से परेशान 40 घर, कॉलोनी में लगे ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, पलायन को मजबूर लोग, बोले- मांस खाकर हड्डियां फेंकते हैं

On

आगरा। शहर के पॉश इलाकों में शुमार बल्केश्वर क्षेत्र की भगवाननगर कॉलोनी इन दिनों सुर्खियों में है। यहां रहने वाले करीब 40 परिवारों ने एक परिवार से परेशान होकर अपने-अपने घरों पर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगा दिए हैं। कॉलोनी में डॉक्टर, इंजीनियर और कारोबारी वर्ग के लोग रहते हैं, लेकिन लगातार हो रहे विवादों और कथित उत्पीड़न के चलते लोग अब यहां से पलायन की बात कह रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाला एक परिवार आए दिन झगड़ा करता है और माहौल खराब करता है। लोगों का कहना है कि मांस पकाने के बाद उसकी हड्डियां कॉलोनी में इधर-उधर फेंक दी जाती हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और तनाव का माहौल बनता है। मना करने पर मारपीट और गाली-गलौज की घटनाएं सामने आती हैं। इसी डर के कारण बच्चे बाहर खेलने तक नहीं जा पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें  जनता दर्शन : एक-एक कर सभी प्रार्थियों से मिले सीएम योगी, समस्याओं के उचित निस्तारण का दिया आश्वासन

कॉलोनी निवासी विशाल गोयल का कहना है कि 40 घरों की इस कॉलोनी में एक ही परिवार लगातार विवाद की जड़ बना हुआ है। आरोप है कि आए दिन मारपीट होती है और लोगों को धमकाया जाता है। उन्होंने बताया कि सनी नामक युवक के खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज हो चुका है, लेकिन उसके बावजूद उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। लोगों का कहना है कि अगर इस परिवार को यहां से नहीं हटाया गया तो उन्हें मजबूरन अपने मकान बेचकर कहीं और जाना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें  यूपी पुलिस में बड़ा प्रमोशन: 384 हेड कांस्टेबल बने दरोगा, मुख्यालय ने जारी की पदोन्नति सूची

बीते 2 फरवरी को एक घर में पारिवारिक आयोजन के दौरान गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी बात पर सनी ने घर में घुसकर मारपीट की और सोने की चेन तोड़ने की कोशिश की। बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसियों के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ितों का कहना है कि इस घटना में गंभीर चोटें आईं और इलाज कराना पड़ा। एक महिला ने युवक पर अभद्रता और घर में घुसने का भी आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें  बागपत के मुस्लिम बाहुल्य गांव निवाड़ा में 1200 हिन्दू वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से गायब

कॉलोनीवासियों का कहना है कि घटना के बाद वे कमलानगर थाने पहुंचे, लेकिन उनकी शिकायत नहीं सुनी गई। आरोप है कि पुलिस ने लिखित तहरीर तक नहीं ली और उल्टे पीड़ितों को ही फटकार दिया। इसी नाराजगी के चलते अगले दिन सभी लोगों ने अपने घरों पर ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर लगा दिए, ताकि प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर जा सके।

क्षेत्रीय पार्षद हरीओम बाबा अग्रवाल ने भी आरोप लगाया कि संबंधित युवक के खिलाफ पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ भी मारपीट की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पार्षद का कहना है कि यही कारण है कि लोग कॉलोनी छोड़ने का मन बना चुके हैं और बाहरी इलाकों में मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। एसीपी छत्ता शेष मणि उपाध्याय ने बताया कि कॉलोनी के लोगों से बातचीत की गई है और दोनों पक्षों को बैठाकर समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी शिकायत मिली है, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

फिलहाल भगवाननगर कॉलोनी में तनाव का माहौल बना हुआ है। लोग अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर न होना पड़े।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने

लखनऊ -उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने

डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

बिजनौर- जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कीटनाशक एवं उर्वरक विक्रेताओं की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

बिहार में मारपीट का मामला जातीय तनाव में बदला, सवर्ण समाज की एक ही जाति के 70 लोगों को बनाया नामजद आरोपी

   दरभंगा ।  बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र में एक अजीब मामला प्रकाश में आया है। एक...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार में मारपीट का मामला जातीय तनाव में बदला, सवर्ण समाज की एक ही जाति के 70 लोगों को बनाया नामजद आरोपी

सिद्धांत चतुर्वेदी ने भाषा की रुकावट और शर्मिंदगी पर तोड़ी चुप्पी

   मुंबई। अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर जल्द ही रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने शहर में' में नजर आएंगे। हाल...
Breaking News  मनोरंजन 
सिद्धांत चतुर्वेदी ने भाषा की रुकावट और शर्मिंदगी पर तोड़ी चुप्पी

उत्तर प्रदेश

यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने

लखनऊ -उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने

डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

बिजनौर- जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कीटनाशक एवं उर्वरक विक्रेताओं की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए कड़ा पहरा, केंद्रों पर लगेंगे जैमर..18 जिले संवेदनशील घोषित

शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में, झारखंड की महिला ने लगाए गंभीर आरोप; बंधक बनाकर शोषण और मारपीट का मामला गरमाया

मेरठ। सोशल मीडिया पर "10 वाला बिस्कुट कितने का..." जैसी रील से मशहूर हुए मेरठ के चर्चित इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में, झारखंड की महिला ने लगाए गंभीर आरोप; बंधक बनाकर शोषण और मारपीट का मामला गरमाया