राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, सीएम योगी ने जताया गहरा शोक
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार और अयोध्या से पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन हो गया है। वे मध्य प्रदेश के रीवा में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। डॉ. वेदांती रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य भी थे। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
डॉ. वेदांती राम जन्मभूमि आंदोलन के बड़े चेहरों में शुमार थे और उन्होंने अयोध्या से सांसद रहते हुए संसद से लेकर सड़कों तक राम मंदिर निर्माण की आवाज बुलंद की। हाल ही में उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से यह मांग की थी कि अयोध्या की उन सड़कों के नाम बदल दिए जाएं जिनके नाम मुस्लिम व्यक्तियों पर रखे गए हैं।
डॉ. वेदांती ने आईएएनएस से बातचीत में कहा था कि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया है और मंदिर पर भगवा ध्वज भी फहराया गया। उन्होंने यह भी कहा कि राम की नगरी में केवल राम और उनके पूर्वजों से संबंधित नामों पर ही गलियों के नाम होने चाहिए। उन्होंने राजा दिलीप, राजा रघु और राजा दशरथ के नाम पर गलियों के नामकरण का समर्थन किया और राम विरोधी किसी भी नाम के उपयोग का विरोध किया।
डॉ. रामविलास वेदांती के निधन से राम जन्मभूमि आंदोलन और अयोध्या की जनता के लिए यह एक बड़ा क्षति है।
