सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यक्रम में नए सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
स्थानीय व्यापार भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक मिनोचा ने कहा कि संगठन अपने सभी सदस्यों के लिए दिन रात तत्पर रहता है व समय-समय पर किसी भी परिस्थिति में अपने व्यापारी साथियों के सुख दुख में कंधे से कंधे मिलाकर उनका साथ देता है।
वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र मोहन चावला ने कहा कि समय-समय पर व्यापार मंडल अपनी गतिविधियों से समाज को जागरूक करने का कार्य करता है व अपने साथियों के साथ हर स्थिति में उनके कार्यों को करवाने के लिए सहयोग देता है। कार्यक्रम में नए सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान नये सदस्यो आयुष सैनी, उमेश नरूला, विनय दुग्गल, मृदुल अरोडा, फिरोज आहूजा, गणेश झाब, शुभम सैनी, नीतु माहेश्वरी, सुमेधा गोयल, मौ.तनवीर, सचिन खुराना, आशु मास्ता, हन्नी बत्रा, संयम गुलाटी, रविन्द्र मानकटला, प्रदीप गुम्बर, गिरिश सेठी, विनित कुमार, मनीष राजपूत, डा.ऋचा अग्रवाल को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
कार्यक्रम में महामंत्री पुनीत चौहान, कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, यशपाल मैनी, कष्ण लाल ठक्कर, अशोक छाबड़ा, राजीव मदान, राजेन्द्र गुप्ता, अमित गगनेजा, मुरली खन्ना, नीरज जैन, रवि क्वात्रा, दवेन्द्र सिहं चडडा, यशपाल डाबरा, संजय जुनेजा, गुलशन अनेजा, अनुभव शर्मा, कुबेर नरूला, विनीत चौहान, अभय सिंघल आदि उपस्थित रहे।