मुजफ्फरनगर। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर सनराइज के द्वारा महिला हिंसा के विरोध पर एक जागरूकता रैली एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज गांधी कॉलोनी की शिक्षिकाओं, छात्राओं एवं इनरव्हील क्लब सनराइज के सदस्य द्वारा निकाली गई।
जिसमें गांधी कॉलोनी की मुख्य मार्ग और चौराहों पर जाकर छात्राओं, शिक्षिकाओं और इनरव्हील सदस्यों ने लोगों को महिला हिंसा बंद करो के लिए जागरूक किया है। रैली का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका तथा क्लब अध्यक्षा दीपा सोनी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के साथ होने वाली बदसलूकी, हिंसा और उत्पीड़न के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इस दौरान कॉलेज की अध्यापिका ने बताया कि आज भी महिलाओं को विभिन्न प्रकार के शोषण का सामना करना पड़ रहा है।
रैली के माध्यम से संदेश दिया गया कि महिलाओं का सम्मान सुनिश्चित किया जाए और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों पर रोक लगे। छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए और समाज से महिला सुरक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की। रैली में मुख्य रूप से राना परवीन, बबली अहलावत, प्रियंका चौधरी, पूनम रानी, शिवानी अरोड़ा,चित्रा, गायत्री कविता वर्मा, दीपिका शर्मा, पूनम जैन, ममता शर्मा अंजलि गर्ग, सविता त्यागी, रूबी, अंजू, रचना रावत, कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षा दीपा सोनी ने सभी का धन्यवाद दिया।