बागपत के सिपाही सहित दो लाेगाें की सड़क दुर्घटना में मौत

On
अर्चना सिंह Picture



बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सिंघावली अहीर थाने पर तैनात एक कांस्टेबल सहित दो लोगों की सोमवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हैं। दुर्घटना की जानकारी पर पहुंची मेरठ की जानी व बागपत की बालैनी पुलिस ने घायलों को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया है।

सिंघावली अहीर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल राहुल कुमार और हेड कांस्टेबल कौशल शर्मा सोमवार देर रात करीब 2:00 बजे मेरठ जिले में दबिश देकर वापस लौट रहे थे। उनके साथ बसोद गांव के अजहरुद्दीन, गुड्डू व तैयब भी थे। जैसे ही उनकी कार मेरठ बागपत रोड पर जानी नहर के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर हिंडन नदी में गिर गई। घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भाेर के समय करीब 4:00 बजे घायल गुड्डू को होश आया और उसने सड़क दुर्घटना की जानकारी अपने परिजनों और पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर दी। माैके पर बागपत की बालैनी और मेरठ की जानी थानाें की पुलिस पहुंची। इस बीच सिंघावली अहीर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस टीमाें काे नदी किनारे क्षतिग्रस्त गाड़ी दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर सभी लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला और एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हेड कांस्टेबल राहुल और अजहरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। घायल कांस्टेबल कौशल शर्मा, गुड्डू और तैयब को मेरठ रेफर कर दिए गए। बागपत एसपी सूरज कुमार राय ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है।

सिंघावली अहीर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि कोर्ट के एक नोटिस पर हेड कांस्टेबल राहुल और कौशल शर्मा बसोद गांव निवासी गुड्डू, तैयब और अजहरुद्दीन को साथ लेकर मेरठ दबिश देने के लिए गए थे। रात्रि में करीब 2:00 बजे जब वह वापस लौट रहे थे तभी दुर्घटना का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में राहुल और अजहरुद्दीन की मौत हो गई है, जबकि एक कांस्टेबल सहित तीन लाेग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का मेरठ अस्पताल में इलाज चल रहा है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर में सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत, परिजन ले गए शव

सहारनपुर (नागल)। सहारनपुर जनपद के थाना नागल क्षेत्र में गागलहेडी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर गांव भरतपुर मोड़ के निकट सड़क पार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत, परिजन ले गए शव

गुरुग्राम: बार गुर्जर क्रशर जोन में प्लास्टिक कबाड़ में लगी भीषण आग..क्षेत्र में मचा हड़कंप

गुरुग्राम। मंगलवार की सुबह बार गुर्जर क्रशर जोन प्लास्टिक कबाड़ में भीषण आग लग गई। आग की लपटें दूर तक...
Breaking News  दिल्ली NCR  गुरुग्राम 
गुरुग्राम: बार गुर्जर क्रशर जोन में प्लास्टिक कबाड़ में लगी भीषण आग..क्षेत्र में मचा हड़कंप

सहारनपुर में महिलाओं को परेशान करने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर (बिहारीगढ़)। महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले दो युवकों को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिलाओं को परेशान करने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोकसभा में ‘सबका बीमा सबकी सुरक्षा (बीमा कानूनों में संशोधन) विधेयक, 2025’ पेश

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लोकसभा में ‘सबका बीमा सबकी सुरक्षा (बीमा कानूनों में संशोधन) विधेयक, 2025’ पेश

शामली में जाति प्रमाण पत्र की जंग: 5 साल की भागदौड़ के बाद डीएम से लगाई गुहार

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सरकारी तंत्र की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है, जहां एक...
शामली 
शामली में जाति प्रमाण पत्र की जंग: 5 साल की भागदौड़ के बाद डीएम से लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत, परिजन ले गए शव

सहारनपुर (नागल)। सहारनपुर जनपद के थाना नागल क्षेत्र में गागलहेडी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर गांव भरतपुर मोड़ के निकट सड़क पार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत, परिजन ले गए शव

सहारनपुर में महिलाओं को परेशान करने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर (बिहारीगढ़)। महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले दो युवकों को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिलाओं को परेशान करने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर : जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, सनावल के झारा गांव में लाठी-डंडों से भिड़े दो पक्ष, आठ घायल

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया। ग्राम झारा में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बलरामपुर : जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, सनावल के झारा गांव में लाठी-डंडों से भिड़े दो पक्ष, आठ घायल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीरामजन्म भूमि मंदिर एवं हनुमानगढ़ी मंदिर में किया दर्शन पूजन

अयोध्या)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को राम नगरी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्रीरामजन्म भूमि मंदिर एवं हनुमानगढ़ी मंदिर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीरामजन्म भूमि मंदिर एवं हनुमानगढ़ी मंदिर में किया दर्शन पूजन