गाजियाबाद कोर्ट में राकेश टिकैत समेत विधायक व पूर्व विधायकों पर आरोप तय, चलेगा मुकदमा

On

गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत समेत कई वर्तमान-पूर्व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ दो मुकदमों में आरोप तय कर दिए गए हैं। अब इन मामलों में विधिवत मुकदमा चलेगा।

सोमवार को स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए, गाजियाबाद में एडीजे निशांत मान की अदालत में चौधरी राकेश टिकैत, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, पूर्व मंत्री दलवीर सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद, चेयरमैन अमरजीत सिंह बिडडी और पूर्व प्रमुख अजय पाल सहित अन्य आरोपी पेश हुए।

मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके ! ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

यह मामला वर्ष 2014 का है, जब किसानों, राष्ट्रीय लोकदल और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने स्व. चौधरी अजित सिंह की दिल्ली स्थित कोठी खाली कराए जाने के विरोध में मुरादनगर गंग नहर पर प्रदर्शन किया था। उस दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया था और बाद में मुरादनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें 36 लोगों को नामजद किया गया था। तब से सभी आरोपी नियमित रूप से न्यायालय में पेश हो रहे हैं।

खामेनेई की मौत से दुखी कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ट्रंप को बताया पागल और बेरहम ये भी पढ़ें  खामेनेई की मौत से दुखी कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ट्रंप को बताया पागल और बेरहम

आज सुनवाई के दौरान चौधरी राकेश टिकैत अपने अधिवक्ता चौधरी अजय वीर सिंह के साथ अदालत में उपस्थित हुए। बचाव पक्ष ने दलील दी कि पुलिस द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे हैं और आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया जा सका है, इसलिए सभी को आरोपों से मुक्त किया जाए।

होली से पहले महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 1.86 करोड़ परिवारों को मिली 1,500 करोड़ की गैस सब्सिडी ये भी पढ़ें  होली से पहले महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 1.86 करोड़ परिवारों को मिली 1,500 करोड़ की गैस सब्सिडी

वहीं, सरकारी वकील बिशमबर सिंह ने अदालत में कहा कि मुकदमे का परीक्षण होने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य हैं या नहीं। इस स्तर पर आरोपमुक्त करना उचित नहीं होगा।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद स्पेशल जज एमपी-एमएलए निशांत मान ने सभी आरोपियों पर आरोप तय कर दिए। अदालत ने मामले में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए अगली तारीख 2 जनवरी नियत की है।

Views: 58

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

महोबा। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

स्वास्थ्य के लिए खतरनाक गुस्सा, इन उपायों से करें कंट्रोल

  नई दिल्ली। क्रोध इंसानी भावना का हिस्सा है; यह कभी-कभी आपके अंदर हिम्मत भरता है, तो कभी गुस्से के आयुर्वेद...
हेल्थ 
स्वास्थ्य के लिए खतरनाक गुस्सा, इन उपायों से करें कंट्रोल

शराबी भाई का खौफनाक कदम: बड़े भाई को पीट-पीटकर मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के कुडिया अमेला गांव में बड़े भाई लालू की पीट-पीटकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शराबी भाई का खौफनाक कदम: बड़े भाई को पीट-पीटकर मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ईरान में संकट: बमबारी के बीच 4.3 तीव्रता का भूकंप, युद्धग्रस्त इलाकों में मची दहशत

तेहरान। अमेरिका-इजरायल की ईरान पर एयर स्ट्राइक जारी है। इस बीच ईरान के गेराश में भूकंप के जोरदार झटके लगे...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान में संकट: बमबारी के बीच 4.3 तीव्रता का भूकंप, युद्धग्रस्त इलाकों में मची दहशत

डीजीपी राजीव कृष्ण का संदेश: सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
डीजीपी राजीव कृष्ण का संदेश: सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

उत्तर प्रदेश

सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

महोबा। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

शराबी भाई का खौफनाक कदम: बड़े भाई को पीट-पीटकर मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के कुडिया अमेला गांव में बड़े भाई लालू की पीट-पीटकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शराबी भाई का खौफनाक कदम: बड़े भाई को पीट-पीटकर मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीजीपी राजीव कृष्ण का संदेश: सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
डीजीपी राजीव कृष्ण का संदेश: सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं