दिल्ली MCD कार्रवाई के विरोध में मुजफ्फरनगर में उतरे गोरखनाथ जी के भक्त, पीएम मोदी के नाम ज्ञापन भेजा
मुजफ्फरनगर। दिल्ली नगर निगम (MCD) की कार्रवाई के विरोध में आदि गुरु श्री गोरखनाथ जी के भक्तों ने मुजफ्फरनगर में जोरदार प्रदर्शन किया। कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे भक्तों ने हरे राम–हरे राम का जप करते हुए विरोध जताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को सौंपा।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दिल्ली के झंडेवालान क्षेत्र में स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर का स्थान वापस दिलाया जाए। उन्होंने दावा किया कि इस मामले की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी है, जो स्वयं इसी मठ के भक्त हैं। भक्तों ने विश्वास जताया कि हिंदू सरकार और हिंदू मंदिरों के संरक्षण के लिए केंद्र और राज्य सरकार पूरा सहयोग करेंगी और मंदिर–दरगाह बाबा श्री पीर रतन नाथ जी झंडेवालान को बचाया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 29 नवंबर 2025 को दिल्ली झंडेवालान में स्थित प्राचीन मंदिर पर MCD और DDA द्वारा की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई बेहद निंदनीय है। उनका कहना है कि यह कार्रवाई धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली है और इसे तत्काल रोका जाना चाहिए।
इस दौरान प्रदर्शनकारी राम कुमार ने कहा कि वर्ष 1947 से गुरु गोरखनाथ का स्थान दिल्ली के झंडेवालान में मौजूद है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले में हस्तक्षेप करेंगे और पवित्र स्थल को MCD और DDA के कब्जे से मुक्त कराया जाएगा।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन भक्तों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
देखें पूरा वीडियो...
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां