मुजफ्फरनगर में अधिवक्ताओं के प्रस्तावित बंद को शिव सेना का समर्थन, बार संघ को सौंपा समर्थन पत्र
मुजफ्फरनगर। अधिवक्ताओं द्वारा प्रस्तावित बंद के समर्थन में शिव सेना ने खुलकर साथ देने का ऐलान किया है। मंगलवार को शिव सेना पदाधिकारियों की एक बैठक प्रकाश चौक स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिव सेना कल के अधिवक्ता बंद को पूर्ण समर्थन देगी।
बैठक की अध्यक्षता सहारनपुर मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने की, जबकि संचालन निकुंज चौहान ने किया। बैठक के बाद शिव सेना के पदाधिकारी सामूहिक रूप से कचहरी पहुंचे और बार संघ की बैठक में शामिल होकर बार संघ के सचिव को अपना लिखित समर्थन पत्र सौंपा।
इस अवसर पर शिव सेना नेता बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि शिव सेना के कार्यकर्ता कल सुबह से ही बाजारों में जाकर व्यापारियों व आमजन से बंद के समर्थन में सहयोग की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की मांगें न्याय और व्यवस्था से जुड़ी हैं, जिनके समर्थन में शिव सेना सदैव खड़ी है।
बैठक एवं कचहरी में हुए कार्यक्रम के दौरान शरद कपूर, बिट्टू सिखेड़ा, सुरेंद्र शर्मा, निकुंज चौहान, मुकुल, रोहित धीमान, अवनीश कुमार पाल, चेतन देव आर्य, सुनील कुमार और सोनवीर सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां