पंकज चौधरी बने UP BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 'मैं आपके लिए लडूंगा,बात सुनूंगा, समस्या का हल भी निकालूंगा"

On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम की घोषणा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शंखनाद के बीच की। घोषणा होते ही निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बगल की कुर्सी से उठे और पार्टी का झंडा पंकज चौधरी को सौंपा। इसके बाद पंकज चौधरी उसी स्थान पर आसीन हुए। मंच पर पार्टी के सात पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी ने अपना पहला संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि वह शासन करने से ज्यादा भूमिका निभाने में विश्वास रखते हैं। उनके लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के लिए जिएंगे और उनके काम करने के चार सूत्र संगठन, संपर्क, संवाद और समन्वय हैं।

और पढ़ें करनाल: 9 वीं के छात्र ने रची खुद के अपहरण की झूठी कहानी, 2 लाख की फिरौती मांगी; वजह जानकर सब हैरान

पंकज चौधरी ने कहा कि वह गलत के सामने कभी हार नहीं मानते और इसी जिद ने उन्हें राजनीति में आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कार्यालय, कोष, कार्यक्रम और कार्यकर्ता सबसे अहम होते हैं, लेकिन उनके लिए कार्यकर्ता सबसे ऊपर हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह कार्यकर्ताओं की बात सुनेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

और पढ़ें बाज नहीं आ रही पाकिस्तानी सेना: छापेमारी के नाम पर कई बलूचों को हिरासत में रखा, आठ लापता

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए वर्ष 2017 का किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि जब योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने का निर्णय हुआ था, तब तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें फोन कर दिल्ली बुलाया था और यह फोन उनके घर से ही किया गया था।

और पढ़ें बिहार: मां जानकी धाम के संस्थापक राजेश गुरनानी ने ली भाजपा की सदस्यता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी और उन्हें बुके भेंट किया। उन्होंने कहा कि एक अनुभवी कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। पंकज चौधरी नए कप्तान के रूप में उत्तर प्रदेश की भाजपा यात्रा में साथ हैं। योगी ने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि विरोधियों के पास भले ही ताकत न हो, लेकिन उनके छल और छद्म का जवाब देने के लिए शौर्य और साहस जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि अति उदारता और जरूरत से ज्यादा भरोसा कई बार मुश्किलें बढ़ा देता है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब विधानसभा चुनाव सामने हैं और पंकज चौधरी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कथित पीडीए की सच्चाई जनता के सामने लाई जाएगी। उन्होंने दावा किया कि 2027 में भाजपा 2017 का रिकॉर्ड भी तोड़ेगी। वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी और संगठन को और मजबूत किया जाएगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

इंस्पेक्टर विक्रांत में अनुस्मृति सरकार का रहस्यमयी डबल रोल; दो किरदारों के बीच की 'अदृश्य जंग' से बढ़ा फिल्म का रोमांच

मुंबई। बॉलीवुड में जब भी डबल रोल की बात होती है, तो दर्शकों की उत्सुकता स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती...
Breaking News  मनोरंजन 
इंस्पेक्टर विक्रांत में अनुस्मृति सरकार का रहस्यमयी डबल रोल; दो किरदारों के बीच की 'अदृश्य जंग' से बढ़ा फिल्म का रोमांच

'अखंडा 2' में प्रज्ञा जायसवाल की विदाई पर सोशल मीडिया पर मचा बवाल; नंदमुरी बालकृष्णा ने बताई असली वजह

मुंबई। 2021 की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘अखंडा’ में नंदमुरी बालकृष्णा और प्रज्ञा जायसवाल की जोड़ी ने अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों...
Breaking News  मनोरंजन 
'अखंडा 2' में प्रज्ञा जायसवाल की विदाई पर सोशल मीडिया पर मचा बवाल; नंदमुरी बालकृष्णा ने बताई असली वजह

मुजफ्फरनगर में प्रदूषण पर सख्ती: दो ईंगट फैक्ट्री और प्लास्टिक जलाने वाला कोल्हू सील, आठ पेपर मिलों को नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में शामिल मुजफ्फरनगर में बढ़ते प्रदूषण के कारणों की जांच के लिए स्टेट बोर्ड से...
मुजफ्फरनगर में प्रदूषण पर सख्ती: दो ईंगट फैक्ट्री और प्लास्टिक जलाने वाला कोल्हू सील, आठ पेपर मिलों को नोटिस जारी

नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में मंत्री, 5 बार के विधायक

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव करते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिहार 
नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में मंत्री, 5 बार के विधायक

'19 दिसंबर को बदल जाएगा भारत का प्रधानमंत्री, देश को मिलेगा मराठी पीएम'; पृथ्वीराज चव्हाण के दावे से सियासी हलचल तेज

नई दिल्ली। देश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
'19 दिसंबर को बदल जाएगा भारत का प्रधानमंत्री, देश को मिलेगा मराठी पीएम'; पृथ्वीराज चव्हाण के दावे से सियासी हलचल तेज

उत्तर प्रदेश

बीजेपी ने की यूपी से राष्ट्रीय परिषद् की घोषणा, संजीव बालियान, सुभाष शर्मा और मृगांका सिंह शामिल

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन सत्र 2024-25 के लिए उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की व्यापक सूची...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ  शामली 
बीजेपी ने की यूपी से राष्ट्रीय परिषद् की घोषणा, संजीव बालियान, सुभाष शर्मा और मृगांका सिंह शामिल

बुलंदशहर में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

   बुलन्दशहर,। मात्र 13 घंटे में लूट की गंभीर घटना का सफल अनावरण करते हुए बुलन्दशहर पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

मथुरा: कोर्ट परिसर में वकीलों के 100 से ज्यादा चैंबर बुलडोजर से ढहाए, वकील सोमवार को करेंगे बड़ा प्रदर्शन

मथुरा। शनिवार देर रात मथुरा के कोर्ट परिसर में बने वकीलों के चेंबरों पर बुलडोजर चलाए जाने से अधिवक्ताओं में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: कोर्ट परिसर में वकीलों के 100 से ज्यादा चैंबर बुलडोजर से ढहाए, वकील सोमवार को करेंगे बड़ा प्रदर्शन

पंकज चौधरी बने UP BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 'मैं आपके लिए लडूंगा,बात सुनूंगा, समस्या का हल भी निकालूंगा"

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पंकज चौधरी बने UP BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 'मैं आपके लिए लडूंगा,बात सुनूंगा, समस्या का हल भी निकालूंगा"

सर्वाधिक लोकप्रिय