बाज नहीं आ रही पाकिस्तानी सेना: छापेमारी के नाम पर कई बलूचों को हिरासत में रखा, आठ लापता

On
School Ad

 क्वेटा। एक प्रमुख मानवाधिकार संगठन ने शनिवार को दावा किया कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की दमनकारी कार्रवाई जारी है। हाल ही में सेना ने रेड डाली और कई बलूचों को उठाकर ले गई। इनमें से 8 अब लापता बताए जा रहे हैं। इन सबके नाम भी जाहिर किए गए हैं। स्थानीय सूत्रों का हवाला देते हुए, बलूच नेशनल मूवमेंट के मानवाधिकार विभाग, पांक ने बताया कि 10 दिसंबर को प्रांत के खुजदार में पाकिस्तानी सेना की छापेमारी के दौरान कई नागरिकों (मुख्य रूप से युवाओं) को हिरासत में लिया गया था और तब से वे लापता हैं।

पीड़ितों की पहचान आरिफ हम्बल, जमीर अहमद, जाहिद अहमद, बशीर अहमद, जहूर अहमद, अब्दुल मलिक, शाह नवाज और इरफान हुसैन के रूप में हुई है। खुजदार के ग्रिशा इलाके में हालिया सैन्य अभियान पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए, मानवाधिकार संगठन ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जारी करते हुए "बलूचिस्तान में चल रहे मानवाधिकार उल्लंघनों का पूरा दस्तावेज बनाने और जागरूकता बढ़ाने" का संकल्प लिया। बलूचिस्तान में अत्याचारों को उजागर करते हुए, एक अन्य मानवाधिकार संगठन, बलूच वॉयस फॉर जस्टिस (बीवीजे) ने खुलासा किया कि पाकिस्तानी सेना ने अवारान जिले में रिहायशी इलाकों में कई गोले दागे, जिसमें बच्चों सहित करीब सात लोग घायल हो गए थे। गवाहों का हवाला देते हुए, बीवीजे ने कहा कि गोले अवारान के मुख्य बाजार के अंदर गिरे, जहां परिवार मौजूद थे। इन हमलों से स्थानीय लोग काफी सहमे हुए हैं। इस घटना की निंदा करते हुए, मानवाधिकार संगठन ने कहा कि यह हमला बलूचिस्तान में निहत्थे नागरिकों के खिलाफ दमनकारी कार्रवाई को दर्शाता है।

एसआईआर सबसे महत्वपूर्ण पहल, मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता नहींः ज्ञानेश कुमार ये भी पढ़ें  एसआईआर सबसे महत्वपूर्ण पहल, मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता नहींः ज्ञानेश कुमार

बीवीजे के अनुसार, "इन अभियानों के सबसे ज्यादा पीड़ित बच्चे और महिलाएं हैं। अवारान के विभिन्न समुदायों को लगातार पड़ रही रेड का सामना करना पड़ रहा है और इस दौरान कइयों को जबरन गायब भी कर दिया जा रहा है। आबादी वाले इलाकों में भारी हथियारों का इस्तेमाल नागरिकों की सुरक्षा और बुनियादी मानवीय मानकों की स्पष्ट उपेक्षा को दर्शाता है।" मानवाधिकार संगठन ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से तत्काल हस्तक्षेप का आह्वान किया।

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव : भारतीय निर्वाचन आयोग आज कर सकता है तारीखों की घोषणा  ये भी पढ़ें  5 राज्यों में विधानसभा चुनाव : भारतीय निर्वाचन आयोग आज कर सकता है तारीखों की घोषणा

कहा गया कि गोलाबारी के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए स्वतंत्र और पारदर्शी जांच की आवश्यकता है। बीवीजे ने आगे कहा, "सभी घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिलनी चाहिए। रिहायशी इलाकों को हर हाल में सुरक्षित रखा जाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय संगठनों को बदहाल स्थिति की निगरानी करनी चाहिए और राज्य पर बलूच आबादी के खिलाफ हिंसक कार्रवाई बंद करने के लिए दबाव डालना चाहिए।" इन संस्थानों का स्पष्ट कहना है कि यह मुद्दा बेहद संवेदनशील है, जहां बलूच अलगाववादी संघर्ष और सुरक्षा अभियानों के बीच आम लोग पीस रहे हैं। 

नैनीताल जिले में आंधी तूफान के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त, रामनगर में बच्चे की मौत ये भी पढ़ें  नैनीताल जिले में आंधी तूफान के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त, रामनगर में बच्चे की मौत

Views: 40

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में धर्मकांटे पर तौल का 'बड़ा खेल' उजागर; 50 कुंतल पर 15 किलो का 'झोल', तौल पर लगी रोक

खतौली/मुजफ्फरनगर। किसानों की मेहनत की कमाई पर 'डाका' डालने वाले कांटा संचालकों के खिलाफ विधिक माप विज्ञान (बाट एवं माप)...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में धर्मकांटे पर तौल का 'बड़ा खेल' उजागर; 50 कुंतल पर 15 किलो का 'झोल', तौल पर लगी रोक

मुजफ्फरनगर BJP की नई टीम घोषित: सुधीर सैनी ने किया कार्यसमिति का पुनर्गठन; डॉ. श्वेता कौशिक उपाध्यक्ष और ममता अग्रवाल बनीं जिला मंत्री

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने मिशन-2027 और संगठन की मजबूती को देखते हुए जिला कार्यसमिति का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर BJP की नई टीम घोषित: सुधीर सैनी ने किया कार्यसमिति का पुनर्गठन; डॉ. श्वेता कौशिक उपाध्यक्ष और ममता अग्रवाल बनीं जिला मंत्री

मुजफ्फरनगर: खाद के साथ जबरन थमाया दूसरा सामान तो खैर नहीं! DM उमेश मिश्रा के सख्त निर्देश— "विक्रेताओं पर दर्ज होगा मुकदमा"

मुजफ्फरनगर। किसानों के हितों की रक्षा और मिट्टी की उर्वरता को बचाने के लिए जिला प्रशासन अब 'एक्शन मोड' में...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खाद के साथ जबरन थमाया दूसरा सामान तो खैर नहीं! DM उमेश मिश्रा के सख्त निर्देश— "विक्रेताओं पर दर्ज होगा मुकदमा"

अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान को बड़ी राहत: हरियाणा सरकार ने मुकदमा चलाने से किया इनकार, सुप्रीम कोर्ट ने खत्म की कार्यवाही

नयी दिल्ली/चंडीगढ़। 'ऑपरेशन सिंदूर' पर फेसबुक पोस्ट के कारण कानूनी विवादों में घिरे अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  हरियाणा 
अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान को बड़ी राहत: हरियाणा सरकार ने मुकदमा चलाने से किया इनकार, सुप्रीम कोर्ट ने खत्म की कार्यवाही

मुरादाबाद BJP महानगर कमेटी घोषित: सवर्ण समाज को साधने की बड़ी कवायद, 'पंडित' विवाद और UGC विरोध का दिखा सीधा असर

मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने मुरादाबाद महानगर की नई कार्यसमिति का ऐलान कर दिया है। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडुला द्वारा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद BJP महानगर कमेटी घोषित: सवर्ण समाज को साधने की बड़ी कवायद, 'पंडित' विवाद और UGC विरोध का दिखा सीधा असर

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद BJP महानगर कमेटी घोषित: सवर्ण समाज को साधने की बड़ी कवायद, 'पंडित' विवाद और UGC विरोध का दिखा सीधा असर

मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने मुरादाबाद महानगर की नई कार्यसमिति का ऐलान कर दिया है। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडुला द्वारा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद BJP महानगर कमेटी घोषित: सवर्ण समाज को साधने की बड़ी कवायद, 'पंडित' विवाद और UGC विरोध का दिखा सीधा असर

मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में आतंकवाद के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत यूपी एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने एक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

कानपुर। गैस की किल्लत, कालाबाजारी और बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

योगी सरकार का एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर योगी सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। सीएम...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम