आईपीएल नीलामी: कैमरन ग्रीन बने इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी..कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में 16 दिसंबर को एक नया रिकॉर्ड बन गया। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआई) ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में उन्हें अपने साथ जोड़ा। कैमरन ग्रीन के लिए रिकॉर्डतोड़ बोली ने एक बार फिर आईपीएल नीलामी की गर्मजोशी और फ्रेंचाइजियों की रणनीतियों को सुर्खियों में ला दिया है।
केकेआर की यह बोली आईपीएल नीलामी में किसी विदेशी खिलाड़ी पर अब तक की सबसे बड़ी राशि है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भी केकेआर के नाम था, जब फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2024 नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।
इस बीच, 2025 मेगा ऑक्शन से पहले आईपीएल ने विदेशी खिलाड़ियों के लिए एक नया नियम लागू किया था, जिसके तहत “अधिकतम फीस सीमा” तय की गई। यह फैसला फ्रेंचाइजियों की बढ़ती चिंता को देखते हुए लिया गया, क्योंकि हाल के वर्षों में कई बड़े विदेशी खिलाड़ी मेगा ऑक्शन से दूरी बनाकर रखते थे और केवल मिनी ऑक्शन में ही नाम डालते थे।
मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों की संख्या सीमित होने और टीमों की मजबूरी के चलते बोली की रकम तेजी से बढ़ जाती थी, जो कई बार असंतुलित और अस्थिर स्तर तक पहुंच जाती थी। इसी प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए आईपीएल ने विदेशी खिलाड़ियों के लिए अधिकतम फीस की सीमा लागू करने का फैसला किया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां