अयोध्या। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘हुमायूं का बेटा अकबर’ कहने वाले विवादित बयान के बाद संत समाज में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इस पर तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज ने कड़ा ऐतराज जताया है।
जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि इस तरह के बयान सनातन परंपरा, संत मर्यादा और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि संतों और धार्मिक संस्थानों के प्रति इस प्रकार की भाषा किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़ें यूपी पुलिस में बड़ा प्रमोशन: 384 हेड कांस्टेबल बने दरोगा, मुख्यालय ने जारी की पदोन्नति सूची
विवाद तेजी से तूल पकड़ रहा है और अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या इस बयान पर कोई स्पष्टीकरण या माफी सामने आती है, या यह मुद्दा और अधिक राजनीतिक और धार्मिक रूप ले लेगा। कुल मिलाकर, यह बयान संत समाज में बहस और टकराव का नया विषय बन गया है।

टिप्पणियां