बलिया में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, डेढ़ घंटे तक चला बवाल, पुलिस को छोड़ने पड़े आंसू गैस के गोले

On

बलिया। जनपद के खेजुरी थाना क्षेत्र के हथौज गांव में मंगलवार को उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब ग्राम सभा की गड़ही से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। कार्रवाई शुरू होते ही पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को करीब दस राउंड आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। करीब डेढ़ घंटे तक गांव में तनाव और उपद्रव का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार ग्राम सभा की करीब चार बीघा क्षेत्रफल वाली गड़ही के एक हिस्से पर गांव के रामगोविंद और रामबचन द्वारा मकान बनाए जाने का आरोप था। गांव निवासी सिद्धार्थ रंजन ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में करीब छह डिसमिल भूमि पर अवैध कब्जे की पुष्टि हुई थी। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर फरवरी 2024 में उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई। दिसंबर 2024 में हाईकोर्ट ने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर अवमानना याचिका दाखिल की गई, जिसकी सुनवाई छह फरवरी को प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें  बजट 2026 पर सियासी संग्राम! अखिलेश यादव बोले– सेंसेक्स गिरा, बजट फेल?

हाईकोर्ट में सुनवाई से तीन दिन पहले मंगलवार को प्रशासनिक अमला भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचा। पीड़ित परिवार को पहले ही नोटिस दिया जा चुका था और उन्होंने अपना सामान बाहर निकाल लिया था। मौके पर प्रभारी तहसीलदार एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार पाण्डेय, नायब तहसीलदार सीपी यादव, कई लेखपाल, कानूनगो और खेजुरी समेत आसपास के थानों की पुलिस मौजूद रही।

ये भी पढ़ें  आम बजट 2026: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से युवाओं के सुझावों से बना बजट, बागपत से ग्रुप कैप्टन अमन कुमार भी शामिल

कार्रवाई के दौरान जब अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे थे, तभी कुछ युवकों ने अचानक जेसीबी मशीन पर पथराव कर दिया। इसके बाद हालात तेजी से बिगड़ गए और पुलिस व राजस्वकर्मियों पर भी ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव में कुछ पुलिसकर्मी और राजस्व कर्मचारी घायल हो गए। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन इसके बावजूद भीड़ काफी देर तक डटी रही और प्रशासनिक टीम को अस्थायी रूप से पीछे हटना पड़ा।

ये भी पढ़ें  अनाहत सिंह ने स्क्वैश ऑन फायर ओपन जीता, पहला पीएसए ब्रॉन्ज-लेवल खिताब अपने नाम किया

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खेजुरी थाना प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर अतिरिक्त बल की मांग की। करीब डेढ़ घंटे बाद सुखपुरा और गड़वार थाने की पुलिस तथा पीएसी बल के पहुंचने पर दोबारा कार्रवाई शुरू की गई। अतिरिक्त बल की मौजूदगी में पुलिस ने सख्ती दिखाई और विरोध को नियंत्रित कर लिया। इसके बाद ग्राम सभा की भूमि पर बने दोनों अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया गया।

घटना की सूचना पर एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है और ग्राम सभा की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। कार्रवाई के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

गाजियाबाद: बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने युवक से झपटा मोबाइल, सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी में कैद

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना विजय नगर क्षेत्र के प्रताप विहार इलाके में दो बाइक सवार चेन स्नैचरों और झपटमारों ने...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने युवक से झपटा मोबाइल, सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी में कैद

गाजियाबाद: दरोगा को हनीट्रिप में फंसाकर करोड़ों की डिमांड करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार

गाजियाबाद। थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर हनीट्रिप के जरिये...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: दरोगा को हनीट्रिप में फंसाकर करोड़ों की डिमांड करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार

अलवर में दर्दनाक हादसा : टॉफी समझकर बच्ची ने चबाया विस्फोटक, गंभीर रूप से घायल

   रामगढ़। राजस्थान के रामगढ़ थाना क्षेत्र के अलवर मार्ग पर स्थित चौकी बास गांव से एक बेहद दुखद और दिल...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
अलवर में दर्दनाक हादसा : टॉफी समझकर बच्ची ने चबाया विस्फोटक, गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर: दी गंगा चीनी मिल विस्तार पर किसानों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री से मिले भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: दी गंगा चीनी मिल विस्तार पर किसानों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री से मिले भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक

अभी बोआई की तो गर्मियों में होगी तगड़ी कमाई, खीरे की खेती का सही मौका

अगर आप खेती से अच्छी आमदनी का सपना देखते हैं और सही समय पर सही फसल चुनना चाहते हैं तो...
कृषि 
अभी बोआई की तो गर्मियों में होगी तगड़ी कमाई, खीरे की खेती का सही मौका

उत्तर प्रदेश

एसडीएम हटाने की मांग पर अड़े अधिवक्ता, महसी तहसील में हड़ताल से राजस्व को भारी नुकसान

   बहराइच।  उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच की तहसील महसी में बार एसोसिएशन की ओर से की जा रही कलमबंद हड़ताल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एसडीएम हटाने की मांग पर अड़े अधिवक्ता, महसी तहसील में हड़ताल से राजस्व को भारी नुकसान

मेरठ: ग्राम नारंगपुर में 8 फरवरी को पं0 दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य शिविर

मेरठ। ग्राम नारंगपुर वि0ख0 परीक्षितगढ में 8 फरवरी को पं0 दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य शिविर/मेले का आयोजन किया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: ग्राम नारंगपुर में 8 फरवरी को पं0 दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य शिविर

मेरठ: 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने वादों का निपटारा

मेरठ। मेरठ में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने वादों का निपटारा किया जाएगा। ये जानकारी सचिव जिला...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने वादों का निपटारा

मेरठ: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बच्चा पार्क में 20% IMC सीटों पर प्रवेश आमंत्रित

मेरठ। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी 09 फरवरी तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बच्चा पार्क, में संचालित व्यवसायों में प्रवेश के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बच्चा पार्क में 20% IMC सीटों पर प्रवेश आमंत्रित