अलीगढ़। सिंगर मीका सिंह के कार्यक्रम में दर्शकों और सुरक्षा बलों के बीच हंगामा देखने को मिला। महोत्सव के कोहिनूर मंच पर 2 फरवरी की शाम आयोजित कार्यक्रम में पुलिस ने एंट्री गेट पर ही एटा के पूर्व सांसद राजू भैया और उनके समर्थकों को रोक दिया, जिससे करीब आधे घंटे तक धक्का-मुक्की और नोकझोंक चलती रही।
ये भी पढ़ें एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ उत्साह और रंगों के साथ सम्पन्न
मीका सिंह ने कार्यक्रम में ‘मौजा ही मौजा’, ‘ढिंका चिका’, ‘जुम्मे की रात है’ और ‘आंख मारे’ जैसे गाने गाकर माहौल गर्म किया। दर्शक भी गानों पर थिरकते और ‘वंस मोर’ की मांग करते रहे। पंडाल तालियों और सीटियों से गूंज उठा।
ये भी पढ़ें इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती विवाद: अब कोर्ट जाएंगी इरम, पति पर लगाए सट्टेबाजी और बेरहमी से पिटाई के आरोप
पुलिस ने भीड़ बढ़ने पर प्रवेश रोक दिया, जिससे कुछ दर्शकों ने बहस की और नाराजगी जताई। सुरक्षा बलों ने समझाइश के बाद भीड़ को शांत कराया। हंगामे के बावजूद शो का आनंद लेने वाले फैंस ने मीका के डांस और गानों का भरपूर लुत्फ उठाया।

टिप्पणियां