मेरठ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 168 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ
मेरठ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत विरासत रिसोर्ट, हसनपुर कद्दीम, गढ़ रोड में 132 हिन्दू एवं 36 मुस्लिम कुल 168 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थाम लिया। कार्यक्रम में विकास खण्ड रजपुरा के 31, विकास खण्ड खरखौदा के 18 व विकास खण्ड माछरा के 43, विकास खण्ड मवाना के 09, विकास खण्ड दौराला 08, विकास खण्ड हस्तिनापुर के 13, विकास खण्ड परीक्षितगढ के 6, विकास खण्ड जानी के 4, विकास खण्ड मेरठ के 02, विकास खण्ड सरधना के 09, विकास खण्ड सरूरपुरखुर्द के 8, नगर पंचायत किठौर के 6, खरखौदा नगर पंचायत के 4, नगर पंचायत शाहजहांपुर के 4 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में संजीव गोयल सिक्का, निवर्तमान अध्यक्ष/राज्यमंत्री(दर्जा प्राप्त) उ0प्र0 सरकार, समीर चौहान, कौशल चौहान, प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख रजपुरा, अतुल त्यागी, प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख खरखौदा द्वारा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित होकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को गरीब व्यक्तियों के लिए उपयोगी बताते हुए वर-वधु को शुभ आशिर्वाद के साथ उनके गृहस्थ जीवन के सुखमय हेतु आशीर्वाद दिया। सुनील कुमार सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि आगामी 04 फरवरी 2026 को को एमबी फार्म हाउस दौराला में, दिनांक 8 फरवरी 2026 को अवतार फार्म हाउस कुराली जानी और दिनांक 12 फरवरी 2026 को भगवती गार्डन छोटा मवाना में सामूहिक विवाह कराया जाना प्रस्तावित है। इच्छुक व पात्र व्यक्ति योजना की वैवसाईट https://cmsvy.upsdc.gov.in/ पर आवेदन ऑनलाईन कर सकते है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां