बुलंदशहर में थूकने का विरोध करना युवती को पड़ गया महंगा, चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के खुर्जा क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा थूकने का विरोध करने पर एक युवती को महंगा पड़ गया और उसके ऊपर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब छात्रा कॉलेज जा रही थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “साक्षी नाम की लड़की, जो […]
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के खुर्जा क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा थूकने का विरोध करने पर एक युवती को महंगा पड़ गया और उसके ऊपर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब छात्रा कॉलेज जा रही थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “साक्षी नाम की लड़की, जो अपने पॉलिटेक्निक कॉलेज जा रही थी, उसने शिकायत की है कि 25 वर्षीय आरोपी सोनू ने उस पर थूका और जब उसने इसका विरोध किया, तो उस पर चाकू से हमला कर दिया।”
हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें बुलंदशहर में सुरक्षा गार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, कार सवार का नोटों से भरा बैग लौटायाइस बीच, खुर्जा सर्कल अधिकारी दिलीप सिंह ने कहा कि लड़की को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया और बाद में उसे छुट्टी दे दी गई।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां