बरेली में उधार के रुपये मांगने पर युवक का सिर मुंडवाया,आराेपिताें पर केस दर्ज

On
अर्चना सिंह Picture



बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में उधार के रुपये मांगने पर दबंगों ने एक युवक के साथ मारपीट की। उसका सिर मुंडवाकर कैंची से मूछ और भौंह के बाल काट दिया। चेहरे पर कीचड़ पोत दी गई। इस घटना का संज्ञान लेकर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

क्षेत्राधिकारी नवाबगंज निलेश मिश्रा ने रविवार काे बताया कि पीड़ित पप्पू दिवाकर निवासी गरसौली गांव (बहेड़ी तहसील) ने बताया कि वह गेलटांडा गांव में चंद्रसेन के यहां रहकर काम करता था। चंद्रसेन ने उससे ट्रैक्टर खरीदने के लिए करीब साढ़े चार लाख रुपये उधार लिए थे। जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो चंद्रसेन, उसका बेटा पप्पू और गोधनलाल भड़क गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर पहले उससे मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे अपमानित किया। उसका सिर मुंडवाकर कैंची से मूछ और भौंह के बाल काट दिया। चेहरे पर कीचड़ पोत दी।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत चार-पांच अज्ञात आरोपिताें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामला गंभीर है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ आरोपिताें को हिरासत में लिया गया है और शेष की तलाश की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

नवीनतम

दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत, मुंबई को 7 विकेट से हराया, आखिरी ओवर तक दिखा रोमांच

आज का मुकाबला महिला क्रिकेट के चाहने वालों के लिए बेहद खास रहा। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 7...
खेल  क्रिकेट 
दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत, मुंबई को 7 विकेट से हराया, आखिरी ओवर तक दिखा रोमांच

दैनिक राशिफल- 21 जनवरी 2026, मंगलवार

मेष : पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 21 जनवरी 2026, मंगलवार

चित्रकूट: एसडीएम की गाड़ी को 'ओवरटेक' करना युवक को पड़ा भारी, बीच सड़क जड़े थप्पड़, कान पकड़वाकर माफी मंगवाने का वीडियो वायरल

चित्रकूट। जिले से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक एसडीएम और उनके चालक पर एक युवक के साथ मारपीट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
चित्रकूट: एसडीएम की गाड़ी को 'ओवरटेक' करना युवक को पड़ा भारी, बीच सड़क जड़े थप्पड़, कान पकड़वाकर माफी मंगवाने का वीडियो वायरल

दान के विभिन्न रूप और उनका महत्व

बहुत से लोग अन्नदान, वस्त्रदान और धनदान को ही दान मानते हैं, लेकिन दान के अनेक रूप हैं जैसे भूमि...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
दान के विभिन्न रूप और उनका महत्व

शामली में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के लिए निर्वाचन अधिकारियों की बैठक

शामली। अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026...
शामली 
शामली में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के लिए निर्वाचन अधिकारियों की बैठक

उत्तर प्रदेश

चित्रकूट: एसडीएम की गाड़ी को 'ओवरटेक' करना युवक को पड़ा भारी, बीच सड़क जड़े थप्पड़, कान पकड़वाकर माफी मंगवाने का वीडियो वायरल

चित्रकूट। जिले से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक एसडीएम और उनके चालक पर एक युवक के साथ मारपीट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
चित्रकूट: एसडीएम की गाड़ी को 'ओवरटेक' करना युवक को पड़ा भारी, बीच सड़क जड़े थप्पड़, कान पकड़वाकर माफी मंगवाने का वीडियो वायरल

सहारनपुर: पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा, भूतेश्वर महादेव मंदिर को 80 लाख का निवेश

सहारनपुर। विधायक राजीव गुम्बर एवं जिलाधिकारी मनीष बंसल के समक्ष जनपद में चल रहे पर्यटन विकास कार्यों एवं नवीन कार्ययोजना...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा, भूतेश्वर महादेव मंदिर को 80 लाख का निवेश

सहारनपुर: ब्राह्मण समाज ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान पर प्रशासन को ज्ञापन देने का किया निर्णय

सहारनपुर। ब्राह्मण समाज की बैठक में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन देने का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: ब्राह्मण समाज ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान पर प्रशासन को ज्ञापन देने का किया निर्णय

सहारनपुर नगर निगम जनसुनवाई: नगरायुक्त ने समस्याओं का किया निस्तारण

सहारनपुर। नगर निगम में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज सात समस्याएं आई। नगरायुक्त शिपू गिरि ने एक समस्या का तत्काल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नगर निगम जनसुनवाई: नगरायुक्त ने समस्याओं का किया निस्तारण