सहारनपुर: ब्राह्मण समाज ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान पर प्रशासन को ज्ञापन देने का किया निर्णय
सहारनपुर। ब्राह्मण समाज की बैठक में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। स्थानीय गोटेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सपा नेता व पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि शंकराचार्य सनातन धर्म के सबसे बड़े धर्मगुरु है और उनका अपमान समस्त सनातन धर्म का अपमान है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार शंकराचार्य के संपर्क में हैं और समाजवादी पार्टी शंकराचार्य के सम्मान की लड़ाई लड़ने का भी काम करेगी। पंडित अमित, जीवन कांत शर्मा व संजय प्रपन्नाचार्य ने कहा कि समस्त ब्राह्मण समाज ओर हिंदू समाज का मन बहुत आहत है क्योंकि शंकराचार्य का सम्मान सनातन धर्म में सर्वोपरि है। मेला प्रशासन ने अगर अपनी गलती को नहीं स्वीकार किया, तो इसमें समस्त विप्र परिवार आंदोलन करेगा। इस मौके पर अशोक वशिष्ठ , रोहित कौशिक, संदीप कुमार शर्मा , संजय कपिल, नीरज पाराशर, पुरुषोत्तम सैनी, विकास शर्मा, पंडित राहुल कांत शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
