लखनऊ में संगीत का महाकुंभ! CM योगी ने किया भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह का शुभारंभ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय संगीत और संस्कृति के इतिहास में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह का भव्य उद्घाटन किया।
शताब्दी समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर को भव्य रूप से सजाया गया, और शास्त्रीय संगीत प्रस्तुतियों, वाद्ययंत्रों की ध्वनि और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को ऐतिहासिक बना दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा—
“भारत की पहचान उसकी संस्कृति से है, और संस्कृति की आत्मा संगीत में बसती है। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय ने पिछले 100 वर्षों से भारतीय परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम किया है।”
उन्होंने यह भी बताया कि डबल इंजन सरकार कला, संस्कृति और विरासत को संरक्षण और प्रोत्साहन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का यह शताब्दी समारोह केवल अतीत का उत्सव नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भारतीय संस्कृति को संजोने का संकल्प है।
देखें पूरा वीडियो...
