हरदोई में कुदरत का कहर! संडीला में अचानक बदला मौसम, ओलावृष्टि से किसानों की फसल तबाह
हरदोई। जिले के संडीला इलाके में मौसम ने अचानक ऐसा रुख बदला कि किसानों के होश उड़ गए।
शाम के वक्त अचानक आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई।
बारिश के साथ-साथ आसमान से ओले बरसने लगे, जिससे खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा।
खासकर बेहंदर ब्लॉक के बिरौली गांव में ओलावृष्टि सबसे ज्यादा दर्ज की गई है।
स्थानीय किसानों के मुताबिक, गेहूं और सरसों की फसल लगभग तैयार थी, लेकिन ओलों की मार ने मेहनत पर पानी फेर दिया।
खेतों में जगह-जगह ओले बिछे नजर आए, मानो सफेद चादर बिछ गई हो।
अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा से किसान सदमे में हैं।
उनका कहना है कि अगर जल्द मुआवजा नहीं मिला तो आर्थिक संकट और गहरा सकता है।
फिलहाल मौसम सामान्य हो गया है, लेकिन ओलावृष्टि के बाद किसानों की चिंता कई गुना बढ़ गई है।
प्रशासन से नुकसान के आकलन और राहत की मांग तेज हो गई है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां