राम मंदिर देशवासियों के सामूहिक संकल्प, त्याग और दीर्घकालीन संघर्ष का परिणाम: चंपत राय

On
अर्चना सिंह Picture



- अयोध्या की भूमि भारतीय संस्कृति और आस्था का केंद्र : नीरज बोरा

अयोध्या,। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने आज कहा कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक अयोध्या में आयाेजित करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह भूमि भारतीय आस्था, संस्कृति और मूल्यों का प्रतीक है। उन्हाेंने कहा कि प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर आज देशवासियों के सामूहिक संकल्प, त्याग और दीर्घकालीन संघर्ष का परिणाम है। यह मंदिर केवल एक धार्मिक संरचना नहीं बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय आत्मसम्मान का प्रतीक है।

अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने सामाजिक एकता पर जाेर दिया। संगठन की बैठक के प्रथम दिन संगठन को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और वैचारिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में 11 सूत्रीय सामाजिक चेतना कार्यक्रम के अंतर्गत विवाह आयोजनों में प्री-वेडिंग शूट पर रोक, शाकाहार को बढ़ावा देने, लिफाफा प्रथा समाप्त करने और भोजन की बर्बादी रोकने के लिए सामूहिक संकल्प जैसे विषयों पर विचार किया गया। इसके साथ युवा व्यापारियों को संगठन से जोड़ने के लिए व्यापारी ऐप, महिला एवं युवा सशक्तिकरण, समाज की राजनीतिक भागीदारी, सदस्यता विस्तार तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीतियों पर मंथन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक अग्रवाल ने की।

बैठक में लखनऊ उत्तर के विधायक एवं अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज बोरा ने कहा कि अयोध्या की भूमि भारतीय संस्कृति और आस्था का केंद्र रही है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण से जुड़े ऐतिहासिक संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि मंदिर और शिखर पर धर्मध्वजा स्थापित होना पूर्वजों के संकल्प की पूर्ति है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष अमल गुप्ता ने बताया कि बैठक के दौरान अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन व्यापारी दिवस और भामाशाह पुरस्कार आयोजित किए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने इसे समाज के प्रति योगदान को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में श्याम जाजू, जगदीश मित्तल, सुरेंद्र गुप्ता, बिपिन राम अग्रवाल, राजीव परम डेरी, मिथिलेष अग्रवाल, ध्रुवदास अग्रवाल, मानवती अग्रवाल, मीना गुप्ता, अजय गुप्ता और लेखराज महेश्वरी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

राम मंदिर देशवासियों के सामूहिक संकल्प, त्याग और दीर्घकालीन संघर्ष का परिणाम: चंपत राय

- अयोध्या की भूमि भारतीय संस्कृति और आस्था का केंद्र : नीरज बोराअयोध्या,। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राम मंदिर देशवासियों के सामूहिक संकल्प, त्याग और दीर्घकालीन संघर्ष का परिणाम: चंपत राय

IND Vs SA: पंड्या और तिलक की तूफानी बल्लेबाजी के साथ , Team India ने की सीरीज अपने नाम, आखरी मैच में भी बना रहा Team India का दबदबा

आज का मैच हर भारतीय क्रिकेट फैन के दिल को छू गया। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी...
Breaking News  खेल  मुख्य समाचार  क्रिकेट 
IND Vs SA: पंड्या और तिलक की तूफानी बल्लेबाजी के साथ ,  Team India ने की सीरीज अपने नाम, आखरी मैच में भी बना रहा Team India का दबदबा

रामगढ़ जिले में हाथियों का कहर जारी, दो और लोगों की कुचलकर मौत, तीन दिनों में छह जानें गईं

   रांची । झारखंड के रामगढ़ जिले में जंगली हाथियों ने फिर शुक्रवार को जिले के दो अलग-अलग वन क्षेत्रों में...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
रामगढ़ जिले में हाथियों का कहर जारी, दो और लोगों की कुचलकर मौत, तीन दिनों में छह जानें गईं

जबलपुरः जुम्मे की नमाज दूसरे मौलाना के पढ़ने के बाद हुए विवाद में मस्जिद सील

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के रद्दी चौकी क्षेत्र अंतर्गत आज शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान विवाद...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
जबलपुरः जुम्मे की नमाज दूसरे मौलाना के पढ़ने के बाद हुए विवाद में मस्जिद सील

नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की

नई दिल्ली। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर देशवासियों के सामूहिक संकल्प, त्याग और दीर्घकालीन संघर्ष का परिणाम: चंपत राय

- अयोध्या की भूमि भारतीय संस्कृति और आस्था का केंद्र : नीरज बोराअयोध्या,। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राम मंदिर देशवासियों के सामूहिक संकल्प, त्याग और दीर्घकालीन संघर्ष का परिणाम: चंपत राय

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

   हमीरपुर - उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में शुक्रवार को चर्चित भाजपा नेता प्रीतम सिंह किसान व...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सहारनपुर: गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को 3 वर्ष का सश्रम कारावास और 20 हजार रुपए का अर्थदंड

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-05 द्वारा गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को 03 वर्ष का सश्रम कारावास व 20...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को 3 वर्ष का सश्रम कारावास और 20 हजार रुपए का अर्थदंड

सहारनपुर: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास व 10 हजार रुपए का जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश एडीजे/एफटीसी-02 द्वारा हत्या के दोषी अभियुक्त को आजीवन कारावास व 10 हजार रूपये के  अर्थदण्ड की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास व 10 हजार रुपए का जुर्माना