मथुरा में दरोगा की हत्या? गोकुल बैराज के पास मिला खून से लथपथ शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम के बीच मथुरा में सब इंस्पेक्टर के शव से मची सनसनी
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब गोकुल बैराज के निकट एक सब-इंस्पेक्टर का खून से लथपथ शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान सब-इंस्पेक्टर पंकज यादव के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
श्रीकृष्ण की भूमि पर जहां कृष्णाजन्माष्टमी की धूम मची है। वहीं जिले के गोकुल बैराज पर एक पुलिस दरोगा का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। स्पष्ट है कि यह हत्या का मामला है और इस शव के मिलने से पुलिस विभाग में हडकंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा में ही प्रवास पर है और ऐसे में पुलिस सुरक्षा के बीच सेंध लगार सुरक्षा विभाग को ही शिकार बना जाए तो इस पर पुलिस सुरक्षा पर भी सवालिया निशान खड़े होतेगोकुल बैराज के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
घटना की सूचना स्थानीय राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई, जिन्होंने बैराज के पास एक व्यक्ति को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब छानबीन की तो मृतक की पहचान पुलिस विभाग में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर पंकज यादव के रूप में हुई। पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके को सील कर दिया और फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।
महकमे में हड़कंप, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
एक पुलिस अधिकारी का शव इस तरह संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से जिले के प्रशासनिक और पुलिस हलकों में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। जल्द ही घटना के कारणों का पता लगाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें 'जो चरित्रवान नहीं, वो क्या समझेगा' स्वरा भास्कर के जौहर सीन वाले बयान पर भड़के अनिरुद्धाचार्य जांच में जुटीं कई टीमें
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के सटीक कारणों और समय का पता लगाया जा सके। हैं। बहरहाल पुलिस की टीम कें इस घटना की जांच में जुटी हैं, कि दरोगा पंकज की हत्या की गई या किसी दुर्घटना का शिकार हुआ है। यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा?
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। श्री पाल से 9899067251 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां