जब तक राम, कृष्ण और शिव में आस्था, भारत का कोई बाल-बांका नहीं कर पाएगाः सीएम योगी

On
School Ad

मथुरा। सोमवार को मथुरा पहुंचे सीएम योगी ने एक निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कहा कि “समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया की रचनाओं को देखता हूं। हो सकता है कि उनका मंदिरों में जाना न रहा हो। लेकिन उनसे एक बार पूछा गया कि भारत की एकता के आधार बिंदू क्या हैं? उन्होंने इस […]

मथुरा। सोमवार को मथुरा पहुंचे सीएम योगी ने एक निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कहा कि “समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया की रचनाओं को देखता हूं। हो सकता है कि उनका मंदिरों में जाना न रहा हो। लेकिन उनसे एक बार पूछा गया कि भारत की एकता के आधार बिंदू क्या हैं? उन्होंने इस पर विस्तार से लिखा भी। उन्होंने बताया, देश बने हैं और बिगड़े भी। परंपराएं आई हैं और समाप्त भी हुईं हैं। लेकिन अगर भारत, भारत बना हुआ है, इसके पीछे तीन महापुरुषों का सबसे अधिक योगदान है।

इन तीन आस्था है तो बाल भी बांका नहीं होगा

इस तीन पर जब तक आस्था बनी रहेगी तक तक भारत बना रहेगा। ये तीन हैं- एक राम, एक कृष्ण और एक शिव। जब तक इन तीन के प्रति आस्था बनी रहेगी, दुनिया की कोई ताकत भारत का बाल-बांका नहीं कर पाएगा।” सीएम ने कहा, “हम सब प्राचीन विरासत को लेकर चल रहे हैं। पूरब से लेकर पश्चिम तक भगवान श्रीकृष्ण को आप देखिए। अरुणाचल में आज भी रुकमणी की कथा रची-बसी है। हम इस जमीन पर आने के बाद राधे-राधे कहने से रोक नहीं पाते हैं। त्रेता युग में उत्तर से दक्षिण को जोड़ने का काम हुआ था। पूरे भारत को एक सूत्र में जोड़ने का काम तो भगवान शिव की आस्था से आज भी जुड़ी है। राम, शिव और कृष्ण ही भारत की पहचान हैं। भारत के निर्माण में इन्हीं 3 महापुरुषों का योगदान रहा।”

CM ने कहा, “आप मंदिर जाएं या न जाएं। पूजा करें या न करें। ये आपके विषय हैं। आप लेटकर, बैठकर कैसे भी पूजा करते हैं। ये आपका विषय है। आस्था को किसी पर थोपने का काम नहीं किया, हमने सबको जोड़ने का काम किया। ज्ञान के लिए सभी दिशाओं को खुला रखो। जैसे एक विदेशी आक्रांता ने नालंदा के सबसे बड़े पुस्तकालय में आग लगाई थी। लोगों ने समझाया कि भारत की धरोहर को नष्ट करने का काम कर रहे हैं।

उसने कहा कि कैसा ज्ञान… क्या इसमें जो ज्ञान है, वो कुरान से ज्यादा है। अगर है तो उसकी हमें जरूरत नहीं है। इस विकृत मानसिकता को दुनिया ने स्वीकार नहीं किया। जब भी कोई अपनी बात को जबरन दुनिया पर थोपता है, तो उसे मान्यता नहीं मिलती है।”

योगी ने कहा, “जब साधना नहीं थी, तब भी नालंदा जैसे विश्वविद्यालय दुनिया को रास्ता दिखाते थे। युवा वहां पर ज्ञान प्राप्त करते थे। ऐसे ही उदाहरण पेश करने होंगे। ये सरकार के भरोसे नहीं होगा। ये आपके और सरकार के सामूहिक प्रयास से होगा।”

परंपरागत चिकित्सा पद्धति को भुला दिया

हल्दी का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा, यूपी के पूर्व डीजीपी ने फोन कर कहा कि मेरा ग्रैंडसन आपसे मिलने के लिए उत्सुक है। पांच मिनट का समय दे दीजिए बस। मैंने कहा लेकर आ जाइए। आए तो मिलने का कारण पूछा। उन्होंने बताया, मैं विदेश में रहता हूं। एक दिन कार से ऑफिस जा रहा था, देखा एक रेस्टोरेंट के बाहर लंबी लाइन लगी थी। गाड़ी पार्क कर वहां पहुंचा तो देखा लोग हल्दी का पानी दे रहे थे। ये क्या होता है। मैंने कहा- क्या आपने अपनी मां या दादी के हाथ से बना खाना नहीं खाया। दाल, सब्जी, खिचड़ी ये खाया नहीं।

ग्रैंडसन ने बताया- खाया तो है, पर हल्दी क्या है। मैंने कहा- भारतीय रसोई बगैर हल्दी के चल ही नहीं सकती है। और कोई अतिथि आता है तो हम उसका टीका भी हल्दी से करते हैं। कोरोना काल ने सबको समझा दिया हल्दी क्या होता है। भारतीय रसोई का एक अभिन्न हिस्सा है। लेकिन हम भूल गए हैं। हमने अपनी परंपरागत चिकित्सा पद्धति को भुला दिया है। योग से दूरी बना ली है।

हमें अब प्रोडक्ट के साथ प्रजेंटेशन अच्छा करना होगा: योगी

CM ने कहा, “हम सिर्फ दूसरों की चीजों को ही सही मानते हैं। एक बार एक राजगुरु हमसे मिलने आए, उन्होंने एक गिफ्ट दिया तो उन्हीं के सामने खोला। अंदर एक वस्तु थी। मैंने उनसे कहा कि ये तो हमारे यहां 5 रुपए का है। फिर मैंने उन्हें एक गिफ्ट दिया। उन्होंने खोला। देखा तो उन्हें पसंद आया। उन्होंने पूछा ये कितने का है। मैंने कहा 500 रुपए का। उन्होंने कहा कि प्रोडक्ट अच्छा है, लेकिन पैकेजिंग अच्छी नहीं है। हमें अब प्रोडक्ट के साथ प्रजेंटेशन अच्छा करना होगा।”

 

 

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

दरोगा भर्ती में 'पंडित' विवाद: सीएम योगी का बड़ा एक्शन— "जाति-धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं, मंगलसूत्र और कलावा काटने पर भी लगी रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र में 'पंडित' शब्द को 'अवसरवादी' के विकल्प के रूप...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
दरोगा भर्ती में 'पंडित' विवाद: सीएम योगी का बड़ा एक्शन— "जाति-धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं, मंगलसूत्र और कलावा काटने पर भी लगी रोक

मेरठ नौचंदी में 'नारियल' फोड़ने पर फिर चर्चा में रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद, पहले सोमेंद्र तोमर के साथ किया था हवन !

मेरठ -जनपद की सिवालखास सीट से रालोद (RLD) विधायक गुलाम मोहम्मद एक बार फिर अपनी 'नारियल फोड़ने' की परंपरा और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ नौचंदी में 'नारियल' फोड़ने पर फिर चर्चा में रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद, पहले सोमेंद्र तोमर के साथ किया था हवन !

काशी के घाटों पर गूंजा विप्र समाज का आक्रोश: दरोगा भर्ती में 'पंडित' शब्द के विवादित चित्रण पर बटुकों ने खोला मोर्चा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के एक प्रश्न पत्र ने अब धर्मनगरी काशी में भी विवाद की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
काशी के घाटों पर गूंजा विप्र समाज का आक्रोश: दरोगा भर्ती में 'पंडित' शब्द के विवादित चित्रण पर बटुकों ने खोला मोर्चा

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: 'सस्पेंस थ्रिलर' मोड में वोटिंग आज, हुड्डा की साख और भाजपा की 'हैट्रिक' पर टिकी नज़रें

चंडीगढ़। हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए आज यानी सोमवार को विधानसभा में वोट डाले जाएंगे। संख्या बल के...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: 'सस्पेंस थ्रिलर' मोड में वोटिंग आज, हुड्डा की साख और भाजपा की 'हैट्रिक' पर टिकी नज़रें

"गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल में मुजफ्फरनगर के युवक की दुखद मौत, पिज्जा लेने निकला था घर से; घर में पसरा मातम"

गुरुग्राम/मुजफ्फरनगर। गुरुग्राम के मशहूर एंबिएंस मॉल से रविवार दोपहर एक अत्यंत हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहाँ मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर  देश-प्रदेश  हरियाणा  गुरुग्राम 
"गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल में मुजफ्फरनगर के युवक की दुखद मौत, पिज्जा लेने निकला था घर से; घर में पसरा मातम"

उत्तर प्रदेश

दरोगा भर्ती में 'पंडित' विवाद: सीएम योगी का बड़ा एक्शन— "जाति-धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं, मंगलसूत्र और कलावा काटने पर भी लगी रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र में 'पंडित' शब्द को 'अवसरवादी' के विकल्प के रूप...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
दरोगा भर्ती में 'पंडित' विवाद: सीएम योगी का बड़ा एक्शन— "जाति-धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं, मंगलसूत्र और कलावा काटने पर भी लगी रोक

मेरठ नौचंदी में 'नारियल' फोड़ने पर फिर चर्चा में रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद, पहले सोमेंद्र तोमर के साथ किया था हवन !

मेरठ -जनपद की सिवालखास सीट से रालोद (RLD) विधायक गुलाम मोहम्मद एक बार फिर अपनी 'नारियल फोड़ने' की परंपरा और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ नौचंदी में 'नारियल' फोड़ने पर फिर चर्चा में रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद, पहले सोमेंद्र तोमर के साथ किया था हवन !

काशी के घाटों पर गूंजा विप्र समाज का आक्रोश: दरोगा भर्ती में 'पंडित' शब्द के विवादित चित्रण पर बटुकों ने खोला मोर्चा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के एक प्रश्न पत्र ने अब धर्मनगरी काशी में भी विवाद की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
काशी के घाटों पर गूंजा विप्र समाज का आक्रोश: दरोगा भर्ती में 'पंडित' शब्द के विवादित चित्रण पर बटुकों ने खोला मोर्चा

दरोगा भर्ती परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर मचा बवाल: भर्ती बोर्ड ने बिठाई जांच, मंत्री और विधायकों ने खोला मोर्चा, शिवपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला

लखनऊ/मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के एक प्रश्न ने प्रदेश की राजनीति और सामाजिक समरसता को कटघरे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  मैनपुरी-इटावा  
दरोगा भर्ती परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर मचा बवाल: भर्ती बोर्ड ने बिठाई जांच, मंत्री और विधायकों ने खोला मोर्चा, शिवपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम