मेरठ। पीसीआर पर लाये मुजफ्फरनगर के हिस्ट्रीशीटर की निशानदेही पर फायरिंग की घटना में प्रयुक्त अवैध तमन्चा व खोखा कारतूस बरामद किया है। 17 नवंबर को वादी महबूब पुत्र महमूद नि0 कस्वा व थाना फलावदा के साथ आरोपी अच्छु व तीन अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नीयत से फायर किया था।
इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। इस सम्बन्ध में थाना फलावदा पर मु0अ0सं0 216/2025 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस दर्ज किया गया था। एफआईआर दर्ज होने पर मुख्य अभियुक्त अच्छु उर्फ अक्शु उर्फ अशोक पुत्र नरेश नि0 ग्राम सिम्भालकी थाना छपार जनपद मु0नगर ने न्यायालय मुजफ्फरनगर में आत्मसर्पण कर दिया था। इसके बाद उसको जेल भेज दिया गया था।
थाना फलावदा पुलिस आरोपी को न्यायालय मुजफ्फरनगर से पीसीआर स्वीकृत कराकर रिमाण्ड पर लाई। आरोपी की निशानदेही पर थाना फलावदा क्षेत्र के कस्बा फलावदा से ग्राम गड़ीना जाने वाले रास्ते पर आम के पेड के पास ईख के खेत में छिपाया गया तमंचा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस बरामद किया।