नोएडा। नोएडा की एक गारमेंट्स बनाने की कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत शख्स कामकाज के दौरान मूर्छित हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि सेक्टर-26 में रहने वाले संजय प्रसाद सेक्टर-63 स्थित एक गारमेंट्स बनाने की कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करते थे। रात को वह कंपनी में काम कर रहे थे, तभी वह मूर्छित होकर हो गए। उनके साथ काम करने वाले लोगों ने गंभीर हालत मे उनको नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बोलेरो पिकअप चालक ने महिला को मारी टक्कर, मौत
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि संजय सिंह तोमर पुत्र जगदीश सिंह तोमर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी बन्ना तोमर उम्र 38 वर्ष अपने घर से ड्यूटी पर जा रही थी, तभी एक बोलेरो मैक्स के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपना घर आश्रय में महिला की संदिग्ध मौत
नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रय में रहने वाली एक 85 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। संस्था की कर्मचारी नीलम ने उसने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि मृतका का नाम शांति देवी है। उन्होंने बताया की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
मानसिक तनाव में युवक ने खाया जहर
थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि निक्कू कुमार निवासी निठारी गांव उम्र 24 वर्ष ने अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। उन्हें बताया कि अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।