मेरठ पुलिस ने स्टंटबाजी और लापरवाही से वाहन चलाने वाले दो युवकों को किया गिरफ्तार
मेरठ। थाना परतापुर पुलिस ने वाहनों से स्टंटबाजी, तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने वाले दो स्टंटबाजों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 29 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा था। जिसमें वाहन चालक द्वारा तेजी से वाहन चलाते हुए स्टंटबाजी की जा रही थी। इसी के साथ वाहन में बैठे युवकों द्वारा वाहन के सनरूफ से बाहर निकलकर शोर-शराबा कर वाहन लापरवाही से चलाकर अन्य लोगों को परेशान किया जा रहा था। इस सम्बन्ध में थाना परतापुर द्वारा संज्ञान लेते हुए थाना पर मु0अ0स0 72/2026 धारा 281, 125 बीएनस पंजीकृत किया गया। सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी माध्यम से वाहन व अभियुक्तों की पहचान कर घटना में प्रयुक्त वाहन क्रेटा कार और वर्ना को सीज करने की कार्रवाई की गयी। इस मामले में पुलिस ने दाउद पुत्र हाजीशहजाद निवासी बनी सराय थाना कोतवाली और मौ० तलहा पुत्र सफीक निवासी बनी सराय थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां