सहारनपुर में बाइक चोर सक्रिय: कुतुबशेर क्षेत्र से दो अलग-अलग स्थानों से दो बाइक चोरी
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में दो अलग-अलग क्षेत्रों से दो बाइकें चोरी हो गई। पुलिस ने दोनो मामलों में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बड़गांव थाना क्षेत्र के अंबेहटा चांद निवासी विशाल कुमार पुत्र अजय सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बीती रात अपने दोस्त के साथ आईटीसी रोड पर खाना खाने के लिए आया था। आरोप है कि उसने अपनी बाइक वहीं खड़ी की और दोस्त के साथ चला गया। सुबह लौटने पर उसे बाइक वहां से गायब मिली। आसपास के कैमरे देखने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। वहीं दूसरी ओर थाना मंडी शाह बिहलोल निवासी फारूक पुत्र अब्दुल हफीज ने बताया कि वह अपनी बाइक फव्वारा चौक से आगे रेलवे लाइन के पास खड़ी करके गया था। कुछ देर बाद लौटने पर उसकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने दोनो मामलों में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां