सहारनपुर: हत्या के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, चालान काटकर जेल भेजा
सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस ने हत्या के मुकदमें में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान काटकर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार विगत् 1 फरवरी को वादी फारुख पुत्र हनीफ निवासी ग्राम कुण्डा थाना सरसावा हाल निवासी ग्राम तीतपाल उर्फ तेल्लीपुरा थाना सरसावा की तहरीर पर आरोपियों नसीरु पुत्र मीरबाज, बाबर, मुकर्रम व शाकिर पुत्रगण नसीरु निवासीगण ग्राम कुण्डा थाना सरसावा के खिलाफ वादी के भतीजे आहाद पुत्र ताहिर निवासी तीतपाल उर्फ तेल्लीपुरा थाना सरसावा के साथ गाली गलोज कर मारपीट करने, बीच बचाव करने आये वादी के लड़के जुनैद व भतीजी फरहमत के आने पर उनके साथ भी मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देते हुए चले जाने के सम्बन्ध में थाना सरसावा पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक महेश सिंह द्वारा प्रारम्भ की गयी।
थाना सरसावा प्रभारी प्रवेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत् 2 फरवरी को अस्पताल में उपचार के दौरान वादी के भतीजे आहाद की मृत्यु हो जाने के उपरांत मुकदमें में धारा 103(1) बीएनएस की वृद्धि की गयी व मुकदमें की विवेचना उपनिरीक्षक महेश सिंह से थानाध्यक्ष सरसावा द्वारा ग्रहण की गयी तथा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में आरोपी गय्यूर पुत्र मीरबाज, नवीद पुत्र असलम निवासीगण ग्राम कुण्डा थाना सरसावा का नाम प्रकाश मे आया व मुकदमें मंे धारा 3(5)/190/191(1) बीएनएस की वृद्धि की गयी। उन्होंने बताया कि आज उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त नसीरूदीन उर्फ नसीरू पुत्र मीरबाज व नवीद पुत्र असलम को ग्राम कुण्डा से ग्राम अगवानहेडा जाने वाली पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां