सहारनपुर में टाटा के डायमंड शोरूम में करोड़ों की चोरी, छत के रास्ते दीवार काटकर घुसे बदमाश, ले गए हीरे

सहारनपुर। जिले में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में स्थित टाटा प्रोडक्ट कैरटलेन डायमंड ज्वेलरी शोरूम में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। दिल्ली रोड स्थित शोरूम, जो सब्जी मंडी के पास और डीआईजी कार्यालय के सामने है, में चोरों ने साइड की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे सोने व डायमंड ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया।

पुलिस के अनुसार चोरी की वारदात बेहद शातिर तरीके से की गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।

और पढ़ें बागपत: बिटौड़े में मिला अज्ञात जला हुआ शव, इलाके में सनसनी, गायब महिला से संबंध की जांच जारी

यह चोरी इसलिए भी हैरान करने वाली है क्योंकि शोरूम शहर के सबसे सुरक्षित और व्यस्त इलाके में स्थित है। घटना स्थल के ठीक सामने डीआईजी कार्यालय और आवास है, और कुछ दूरी पर थाना सदर बाजार की पुलिस चौकी भी मौजूद है। इसके बावजूद चोरों ने देर रात दीवार तोड़कर आसानी से वारदात को अंजाम दिया।

और पढ़ें यमुना एक्सप्रेस-वे पर आग का गोला बनी निजी यात्री बस..यात्रियों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोरों ने अंदर रखे सोने और अन्य कीमती सामान को निशाना बनाया। चोरी में गई कुल रकम का सही आंकलन अभी नहीं हो पाया है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह करोड़ों की बताई जा रही है। शोरूम मालिक ने बताया कि शोरूम का सारा सामान बीमित है और चोरी की सूचना कंपनी को दे दी गई है।

और पढ़ें मेरठ:BJP महानगर अध्यक्ष का SHO को धमकाने का वीडियो वायरल

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की। डीआईजी ने विशेष टीम का गठन कर दिया है, जो चोरी का खुलासा करने में लगी है। सीसीटीवी फुटेज और आसपास के कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं और संदिग्धों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है।

घटना के बाद इलाके में व्यापारियों और स्थानीय लोगों में डर और नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि यदि डीआईजी कार्यालय के सामने स्थित शोरूम सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता और छोटे दुकानदारों की सुरक्षा का भरोसा कैसे रहेगा। पुलिस चोरी के मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

सहारनपुर में दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल; बिजली कर्मचारी की हालत गंभीर

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)। सहारनपुर जनपद के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव शेरपुर पूर्वी यमुना नहर के पुल के पास...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल; बिजली कर्मचारी की हालत गंभीर

गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर एनसीआरटीसी ने आयोजित किया भव्य ‘गणतंत्र गौरव उत्सव’

  गाजियाबाद। 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) द्वारा गाजियाबाद स्थित नमो भारत स्टेशन प्रस्तुत...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर एनसीआरटीसी ने आयोजित किया भव्य ‘गणतंत्र गौरव उत्सव’

भोपाल: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोके जाने के विरोध में कांग्रेस का धरना-उपवास

भोपाल। भाजपा सरकार पर सनातन परंपराओं, साधु-संतों और धार्मिक आस्थाओं पर हमला करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कांग्रेस...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
भोपाल: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोके जाने के विरोध में कांग्रेस का धरना-उपवास

चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला मुख्यालय शहर की यातायात व्यवस्था को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

मेरठ। मेरठ में ग्रेटर नोएडा जैसा हादसा हुआ है। मेरठ के पॉश कैंट इलाके में खुले नाले में एक ई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल; बिजली कर्मचारी की हालत गंभीर

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)। सहारनपुर जनपद के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव शेरपुर पूर्वी यमुना नहर के पुल के पास...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल; बिजली कर्मचारी की हालत गंभीर

चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला मुख्यालय शहर की यातायात व्यवस्था को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

मेरठ। मेरठ में ग्रेटर नोएडा जैसा हादसा हुआ है। मेरठ के पॉश कैंट इलाके में खुले नाले में एक ई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

सहारनपुर में व्हाट्सएप निवेश घोटाला: व्यक्ति से 27.55 लाख की ठगी

सहारनपुर। व्हाट्सएप पर आए एक लिंक के जरिए निवेश में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 27.55...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में व्हाट्सएप निवेश घोटाला: व्यक्ति से 27.55 लाख की ठगी