Friday, April 25, 2025

गोरखपुर विवि के कुलपति यूपी ओलंपिक संघ के सह उपाध्यक्ष मनोनीत

गोरखपुर- दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजेश सिंह को उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ का सह उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

कुलपति को खेलकूद एवं सामाजिक कार्यों में किये गये योगदान के लिए सह उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रो सिंह का सह उपाध्यक्ष के रूप में कार्यकाल आगामी चार वषों के लिए होगा। प्रो सिंह ने कुलपति का पदभार संभालने के बाद गोरखपुर विश्वविद्यालय में 100 महायोगी गुरु गोरखनाथ स्पोर्ट्स फेलोशिप की शुरुआत की।

कुलपति प्रो सिंह खुद स्क्वाश रैकेट तथा क्रिकेट के नेशनल लेवल प्लेयर रहे है तथा उन्होंने स्क्वाश रैकेट, टेबल टेनिस, तैराकी एवं क्रिकेट में इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट खेला है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय