Monday, April 21, 2025

नोएडा में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, आठ दो पहिया वाहन बरामद

नोएडा। थाना सेक्टर-113 पुलिस नेएक सूचना के आधार पर एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के आठ दो पहिया वाहन बरामद किया है। इस बदमाश ने एनसीआर में वाहन चोरी की कई वारदातें करनी स्वीकार की है। यह बदमाश एक व्यक्ति के घर से मोटरसाइकिल चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। उसके आधार पर पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी की है।

 

 

बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना की मां के थे नायब तहसीलदार के साथ अवैध संबंध, पिता ने कर दी गाली गलौच, गिरफ्तार

 

 

जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-113 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शातिर वाहन चोर अनुज कुमार शर्मा निवासी परथला को गिरफ्तार किया है। इसकी निशानदेही पर एनसीआर के विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 6 मोटरसाइकिल तथा दो स्कूटी बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने वाहन चोरी की कई वारदातें करनी स्वीकार की है। इस आरोपी ने 26 नवंबर को परथला में रहने वाले देवेंद्र यादव के घर से मोटरसाइकिल चोरी की थी। चोरी करके जाते हुए यह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। पुलिस ने गहन छानबीन के दौरान यह पता लगाया कि चोर का नाम अनुज कुमार शर्मा है जिसके आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई है।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में साइबर ठगों ने रिटायर्ड डॉक्टर से 10 लाख की ठगी, खुद को बताया ट्रेजरी ऑफिसर
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय