Monday, April 28, 2025

शामली पहुंची पश्चिम प्रदेश निर्माण यात्रा, कर्नल सुधीर सिंह बोले- अलग प्रदेश होने से लोगों को मिलेगा रोजगार

शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा की पश्चिम प्रदेश निर्माण यात्रा शकुंभरी से शुरू होकर शामली पहुंची। जहा खाप चोधरियो के द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद यात्रा में पहुंचे गणमान्य लोगों ने शामली के लोगों को अपनी नीतियों से अवगत कराया।

आपको बता दें कि संयुक्त मोर्चा की पश्चिम प्रदेश यात्रा रविवार को शामली पहुंची। जहा जनपद के खाप चौधरियों ने यात्रा में आए लोगों को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। जहा यात्रा में आए रिटायर्ड कर्नल ने लोगों को छोटे प्रदेश के अनेकों फायदे गिनाते हुए कहा कि छोटा प्रदेश होने से पश्चिमी यूपी का विस्तार होगा और जिन विकास कार्यों से पश्चिम आजतक वंचित है वे विकास कार्य भी होंगे।

इसके अलावा अलग प्रदेश होने से लोगों को रोजगार मिलेगा साथ न्यायिक प्रक्रिया के लिए कई सो किलोमीटर दूर प्रयागराज के धक्के नही खाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा की जैसे छोटा घर विकास का प्रतिक होता है और उसने सभी प्रकार के रखरखाव में आसानी रहती है। उसी प्रकार छोटे राज्य होने से लोगों को आसानी होगी। यूपी अत्यधिक विशाल राज्य है जिसके कारण पश्चिम उत्तर प्रदेश उपेक्षा का शिकार हो रहा है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और संगठन हर प्रकार का संघर्ष कर पश्चिम को उसका हक दिलाकर रहेगा। इस दौरान यात्रा के साथ लोगों का पुरजोर समर्थन देखने को मिला।

[irp cats=”24”]

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय